script

Sushant ने गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा 4.5 करोड़ का फ्लैट, ब्रेकअप के बाद भी भरी EMI, नाम आया सामने

locationमुंबईPublished: Aug 15, 2020 01:58:08 am

सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ( Reha Chakraborty ) ने भी इस फ्लैट का जिक्र किया था। सुशांत ये फ्लैट खाली कराना चाहते थे। पर वो कभी ऐसा कर नहीं पाए। सुशांत के पिता की ओर से दर्ज एफआईआर में भी पैसों के बड़े लेन-देन में हेरफेर का दावा किया गया है।

Sushant ने गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा 4.5 करोड़ का फ्लैट, ब्रेकअप के बाद भी भरी EMI, नाम आया सामने

Sushant ने गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा 4.5 करोड़ का फ्लैट, ब्रेकअप के बाद भी भरी EMI, नाम आया सामने

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) ने अपनी एक एक्स-गर्लफ्रेंड के लिए करीब 4.5 करोड़ रुपए में एक फ्लैट खरीदा था। इसकी किस्तें भी वही अपने बैंक खाते से भर रहे थे। हालांकि बीच में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन सुशांत ने EMI भरना जारी रखा। अब प्रर्वतन निदेशालय ईडी की जांच में इस EMI का जिक्र आया है।

कुछ रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सुशांत की ये गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे हैं। अंकिता फिलहाल इसी फ्लैट में रहती हैं। इस जानकारी पर आधिकारिक रूप से किसी ने भी बयान नहीं दिया है। हालांकि जांच आगे बढ़ने पर पूछताछ के लिए संबंधित लोगों को बुलाया जा सकता है।

बताया जाता है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ( Reha Chakraborty ) ने भी इस फ्लैट का जिक्र किया था। सुशांत ये फ्लैट खाली कराना चाहते थे। पर वो कभी ऐसा कर नहीं पाए। सुशांत के पिता की ओर से दर्ज एफआईआर में भी पैसों के बड़े लेन—देन में हेरफेर का दावा किया गया है।

गौरतलब है कि शनिवार को सुशांत के लिए ग्लोबल प्रेयर का आयोजन किया गया है। इस दौरान फैंस सुशांत को न्याय दिलवाने के लिए प्रार्थना करेंगे। इस प्रेयर की पहल सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने की है। अंकिता लोखंडे के बॉयफ्रेंड विक्की जैन ने भी पहली बार सुशांत को लेकर पोस्ट करते हुए लोगों से अपील की है कि ग्लोबल प्रेयर मीट का हिस्सा बनें। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी से रिक्वेस्ट है कि 15 अगस्त सुबह 10 बजे सुशांत सिंह राजपूत की प्रेयर मीट में शामिल जरूर हों।’ इस पोस्ट पर अंकिता ने दिल वाला इमोजी के साथ कमेंट किया है।

ईडी की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि उनकी खाते से एक सप्ताह में 28 लाख रुपए की निकासी हुई। हालांकि ये रकम किसने और क्यों निकाली, इस पर संशय बरकरार है। इसके अलावा उनके खाते से 9 लाख रुपए निकाले गए। इनमें से 5 लाख चेक के जरिए और 4 लाख एटीएम से निकाले गए। इस निकासी की अवधि 13—21 नवंबर के बीच की बताई जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो