अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके चाहने वाले और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं। उनकी पुराने तस्वीरे शेयर कर रहे हैं। सुशांत की कुछ पुरानी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
इस तस्वीर में सुशांत अपनी बहनों के साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं। भाई-बहनों की यह तस्वीर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनकी एक और पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। यह फोटो उनके कॉलेज टाइम की है। इसमें सुशांत अपने दोस्तों संग नजर आ रहे हैं।
हाल ही एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी सुशांत के साथ उनकी एक तस्वीर पोस्ट कर उन्हें याद किया। इस तस्वीर में सुशांत के बाल बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहैं हैं कि ये तस्वीर एम एस धोनी फिल्म के समय की है।