scriptबंगाल के कलाकार ने बनाया सुशांत का मोम का पुतला, देखकर रह जाएंगे दंग | Sushant Singh Rajput wax statue by Bengal artist | Patrika News

बंगाल के कलाकार ने बनाया सुशांत का मोम का पुतला, देखकर रह जाएंगे दंग

locationमुंबईPublished: Sep 18, 2020 07:31:35 pm

पश्चिम बंगाल के असनसोल के कलाकार सुकांतो रॉय ने सुशांत सिंह का वैक्स स्टैच्यू ( Sushant Singh Wax Statue ) तैयार किया है। उनका कहना है कि वह सुशांत को बहुत पसंद करते थे। उनके जाने से दुखी थे। उन्होंने यह स्टैच्यू अपने म्यूजियम के लिए बनाया है।

बंगाल के कलाकार ने बनाया सुशांत सिंह का मोम का पुतला, देखकर रह जाएंगे दंग

बंगाल के कलाकार ने बनाया सुशांत सिंह का मोम का पुतला, देखकर रह जाएंगे दंग

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मुहिम के बीच एक आॅनलाइन याचिका शुरू की गई जिसमें उन्हें मैडम तुसाद म्यूजिम में वैक्स स्टैच्यू के रूप में जगह देने की मांग की गई। अभी इस पर तो कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन पश्चिम बंगाल के एक कलाकार ने देश में ही उनका वैक्स स्टेच्यू ( Sushant Singh Wax Statue ) तैयार कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के असनसोल के कलाकार सुकांतो रॉय ने सुशांत सिंह का वैक्स स्टैच्यू तैयार किया है। उनका कहना है कि वह सुशांत को बहुत पसंद करते थे। उनके जाने से दुखी थे। उन्होंने यह स्टैच्यू अपने म्यूजियम के लिए बनाया है। हालांकि अगर उन्हें अभिनेता का परिवार आग्रह करता है तो वह एक और स्टैच्यू बना सकते हैं।

 

https://twitter.com/ANI/status/1306744511255592960?ref_src=twsrc%5Etfw

सुशांत के इस स्टैच्यू को अभिनेता की एक तस्वीर के आधार पर बनाया गया है। इसमें दिवंगत अभिनेता ब्लैक पेंट, सफेद टीशर्ट और डेनिम शर्ट में दिखाए गए हैं।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह को लेकर भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में न्याय की मांग उठ रही है। कई देशों में सुशांत को न्याय दिलाने के स्लोगन वाले बिलबोर्ड, पोस्टर लगाए गए। उनकी याद में अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने का अभियान भी चलाया। इस मामले में देश की प्रमुख एजेंसियां जिनमें सीबीआइ, ईडी, एनसीबी जांच पड़ताल में लगी हैं। एनसीबी जांच में ड्रग्स उपयोग करने, खरीदने और बेचने के आरोपों में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड में खलबली

सुशांत केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद बॉलीवुड में खलबली से मची हुई है। आरोप-प्रत्यारोप और नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच करण जौहर के घर आयोजित एक पार्टी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। अब इस मामले को भी एनसीबी ने अपनी जांच का हिस्सा बना लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो