scriptरिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप चैट के जवाब में सुशांत की बहन श्वेता ने शेयर किया यह वीडियो | sushant singh sister Shweta share a video after Rhea whatsapp chat | Patrika News

रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप चैट के जवाब में सुशांत की बहन श्वेता ने शेयर किया यह वीडियो

locationमुंबईPublished: Aug 10, 2020 07:40:45 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति रिया की चैट के स्क्रीनशॉट का जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत इंटरव्यू दे रहे हैं। इसमें उनसे पूछा गया कि वह किसके सबसे ज्यादा करीब हैं

sushant singh

sushant singh

सोशल मीडिया पर एक वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। यह चैट रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह के बीच की बताई जा रही है। इस चैट में अभिनेता अपनी बहन प्रियंका के व्यवहार को लेकर व्यक्त की। चैट के अनुसार, सुशांत और उनकी बहन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस चैट के स्क्रीनशॉट रिया ने ही शेयर किए हैं। अब इसे लेकर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भाई—बहनों में झगड़े होते रहते हैं, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।
बहन श्वेता ने शेयर किया वीडियो

सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति रिया की चैट के स्क्रीनशॉट का जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत इंटरव्यू दे रहे हैं। इसमें उनसे पूछा गया कि वह किसके सबसे ज्यादा करीब हैं तो अभिनेता ने बहन प्रियंका का नाम लिया। इंटरव्यू में सुशांत कहते नजर आए कि बहन प्रियंका ही हैं जो उन्हें आसानी से समझ लेती हैं और दोनों के इंटरेस्ट भी काफी मिलते-जुलते हैं। इसके अलावा एक और क्लिप में पूछा गया कि सुशांत का किसके साथ पवित्र रिश्ता है? इस पर भी सुशांत बहन प्रियंका का नाम लेते हैं। श्वेता ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि सुशांत ने ये बात मानी है कि वो अपनी बहन प्रियंका (सोनू दी) के सबसे करीब था क्योंकि वो हमेशा उसे समझती थीं।

आयुष्मान पर भड़की कंगना
कंगना रनोत ने केआरके का एक ट्वीट शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना पर निशाना साधा। टीम कंगना ने लिखा,’बाहर से आने वाले चापलूस लोग बॉलीवुड माफिया का जमकर समर्थन करते हैं। इन सितारों से किसी माफिया को कोई खतरा नहीं है। ये लोग केवल कंगना रनौत और केआरके जैसे लोगों से ही डरते हैं जो इनके बारे में खुलकर बात करते हैं।’
रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप चैट के जवाब में सुशांत की बहन श्वेता ने शेयर किया वीडियो
केआरके ने किया था ट्वीट

केआरके ने लिखा,’तीन कारणों की वजह से आयुष्मान खुराना, रिया चक्रवर्ती और स्टारकिड्स को सपोर्ट कर रहे हैं। पहली वजह उनको बॉलीवुड में रहना है। दूसरी वजह वह यशराज फिल्म के लिए काम करते हैं। तीसरी वजह सुशांत सिंह राजपूत,आयुष्मान खुराना के प्रतिद्वंदी थे। चिंता मत करो। आने वाले समय में आपकी भी फिल्में आएंगी। सही समय आने पर जनता आपको जवाब जरुर देगी। मेरी तरफ से आपको ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।’
भाई—बहनों में झगड़े बड़ी बात नहीं

काम्या ने ट्वीट कर लिखा,’वह (रिया चक्रवर्ती) साबित क्या करना चाहती है? भाई—बहन में झगड़े होना कोई बड़ी बात नहीं है। सबसे जरूरी बात कि उस वक्त सुशांत तुम्हारे साथ रह रहा था न कि अपनी बहन के साथ।’ साथ ही काम्या ने रिया पर सुशांत के पैसे हड़पने को लेकर कहा कि सुशांत के सारे क्रेडिट कार्ड्स रिया ने यूज किए उसकी बहन ने नहीं। चोर की दाढ़ी में तिनका। इस ट्वीट के बाद अन्य यूजर्स ने भी रिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स का कहना है कि रिया ने सुशांत के पैसों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो