बॉलीवुड

स्वरा भास्कर का यूपी पुलिस पर निशाना, कहा- थैंक यू, भारत की इंटरनेशनल छीछालेदर करने के लिए

4 Photos
Published: September 27, 2018 01:11:08 am
1/4

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक बोल के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक ट्वीट से इस बात का परिचय दिया।

2/4

अपने इस ट्ववीट में स्वरा भास्कर ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'थैंक यू यूपीपुलिस भारत की इंटरनेशनल छीछालेदर करने के लिए।

3/4

दरअसल स्वरा ने यह प्रतिक्रिया यूपी पुलिस से जुड़ी एक वीडियो पर दी है। जिसमें एक महिला पुलिस एक लड़की को बुरी तरह से पीट रही है। पीटने की वजह सिर्फ इतनी है कि उस लड़की का रिश्ता एक मुस्लिम लड़के से है। वीडियो में मौजूदा पुलिसकर्मी लड़की से बोल रहे हैं कि, 'क्या तुझे वो मुल्ला ही मिला था।' जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी लड़की के बाल पकड़ कर पीटन लगती है।

4/4

वहीं दूसरा पुलिस कर्मी लड़की के साथ बदतमीजी करता दिखाई दे रहा है। बता दें कि घटना के बाद यूपी सरकार ने सभी पुलिसकर्मियों को संस्पेंड कर दिया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.