बॉलीवुड

स्वरा भास्कर ने बेटी के साथ मनाई पहली ईद, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

स्वरा भास्कर इस साल बेटी के साथ पहली ईद मना रही हैं। इस मौके पर स्वरा ने अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Apr 11, 2024 / 02:19 pm

Swati Tiwari

स्वरा भास्कर ने बेटी के साथ मनाई पहली ईद

Swara Bhaskar Daughter: देशभर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने फैंस और लोगों को मुबारकबाद दे रहे हैं। इस मौके पर स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने फैंस को अपनी बेटी की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्वरा ने बेटी राबिया की पहली चांद रात की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
स्वरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर की है। एक फोटो में राबिया अपने पापा के गोद में चांद को निहारती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में स्वरा अपने पति और बेटी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, ‘राबू की पहली चांद रात! बहुत ख़ास! सभी को चाँद रात मुबारक”। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर सारी जानकारियां शेयर करती हैं, जिसमें राबिया (Rabiya) के जन्म के समय अस्पताल की तस्वीरें भी शामिल हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा फिल्म ‘मिसेज फलानी’ (Mrs Falani) के लिए तैयारी कर रही हैं। इसका निर्देशन मनीष किशोर कर रहे हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / स्वरा भास्कर ने बेटी के साथ मनाई पहली ईद, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.