scriptकोरोना के बीच Swara Bhaskar के घर में हुआ मेहंदी-संगीत का फंक्शन, गुपचुप रचाई शादी.. देखिए फोटो और वीडियो | swara bhaskar home mehendi sangeet function mama wedding photos videos | Patrika News

कोरोना के बीच Swara Bhaskar के घर में हुआ मेहंदी-संगीत का फंक्शन, गुपचुप रचाई शादी.. देखिए फोटो और वीडियो

Published: Jul 08, 2020 05:40:48 pm

Submitted by:

Neha Gupta

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) आजकल खूब चर्चाओं में हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनक वेबसीरीज रसभरी के कंटेंटे (Webseries Rasbhari controversy) के कारण वो खूब ट्रोल हुई। इसी बीच स्वरा भास्कर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो मेहंदी (Swara Bhaskar home mehendi function) लगाए हुए दिखाई दे रही हैं।

Swara Bhaskar mehendi photo viral

Swara Bhaskar mehendi photo viral

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) आजकल खूब चर्चाओं में हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनक वेबसीरीज रसभरी के कंटेंटे (Webseries Rasbhari controversy) के कारण उन्हें खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी। हालांकि अभी उनके सुर्खियों में आने का कुछ और कारण है। जहां एक तरफ देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अनलॉक होने के बावजूद लोगों को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग और हैंडवॉश करने के बारे में लगातार बताया जा रहा है। इसी बीच स्वरा भास्कर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो मेहंदी (Swara Bhaskar home mehendi function) लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। उनके घर में मेहंदी संगीत का फंक्शन चल रहा है।

सभी घरवालें खुशियां मना रहे हैं। स्वरा भी इसमें खूब खुश दिखाई पड़ रही हैं। कुछ फोटो में वो मेहंदी लगवाती हुई दिखाई (Swara Bhaskar mehendi photo viral) दे रही हैं। दरअसल स्वरा के घर में शादी का माहौल (Swara Bhaskar enjoying wedding) बना हुआ है जिसे कोरोना के कारण उन्होंने बड़े ही प्राइवेट तरीके से किया।

ये शादी की तैयारियां स्वरा भास्कर के घर में उनकी मामा के लिए हो रही हैं। स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम (Swara Bhaskar instagram photos) पर इसकी जानकारी दी है कि उनके मामा ने अपनी कॉलेज की गर्लफ्रेंड के सालों बाद मिलने के शादी कर ली है। उन्होंने दो हफ्ते पहले ही शादी की है जिसके बाद अब घर पर एक छोटा सा फंक्शन (Swara Mama wedding function) रखा गया।

स्वरा ने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। स्वरा ने अपनी मामी के साथ फोटो डालते हुए लिखा कि लॉकडाउन मेहंदी जिसे मैं साड़ी और ब्लाउज में खूब इंजॉए कर रही हूं। स्वरा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो घरवालों के साथ डांस (Swara Bhaskar dance at mehendi function) करती हुई दिखाई दे रही हैं।

स्वरा ने इस दौरान रेड कलर का गोटे वाला ब्लाउज और उसके साथ ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी (Swara Bhaskar in Saree) थी। इसके साथ स्वरा ने सिंपल ज्वैलिरी को कैरी किया था। बालों का उन्होंने जूड़ा बनाया था। स्वरा इंडियन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो