scriptकन्हैया का चुनाव प्रचार कर बुरी फंसी स्वरा स्वरा भास्कर, हुआ ये हाल | swara bhaskar loses 4 brands due to campaigning for kanhaiya kumar | Patrika News

कन्हैया का चुनाव प्रचार कर बुरी फंसी स्वरा स्वरा भास्कर, हुआ ये हाल

Published: Oct 14, 2019 05:57:42 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

लोकसभा चुनाव मे स्वरा भास्कर ने कन्हैया कुमार का प्रचार किया था

swara_bhaskar_.jpg

नई दिल्ली। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपने बेबाक बोल और ट्वीट्स के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इसके साथ ही स्वरा भास्कर अक्सर पॉलिटिकल लोगों के साथ भी मिलती जुलती रहती है। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कन्हैया कुमार का जम के प्रचार किया था। हालाकिं कन्हैया चुनाव हार गए थे। अब स्वरा भास्कर ने चुनाव प्रचार को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है।

swara_bhaskar_.jpg

दरअसल, स्वरा भास्कर अपनी आगामी फिल्म शीर-कोरमा के लांचिंग इवेंट में पहुंचीथी। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रचार को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया । स्वरा ने बताया लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार का समर्थन करने पर उनके हाथ से चार नामी ब्रांड्स और इवेंट्स छिन गए थे। स्वरा ने कहा- ‘मैंने चार बड़े ब्रांड्स और तीन इवेंट खो दिए जब मैं लोकसभा चुनाव में कन्हैया का प्रचार कर रही थी। मैं उनके काम से प्रभावित थी।इस लिए मैंने उनका साथ दिया। असल में सार्वजनिक जीवन जीने के दौरान कई चीजें दांव पर लगी होती हैं. कई बार किसी सुपरस्टार के किसी बयान के बाद उसकी कार पर पत्थर फेंक दिए जाते हैं। ऐसा करके मैं बहुत महान नहीं बन गई लेकिन ये करके मुझे अच्छा लगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वारा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शीर कोरमा’ में व्यस्थ हैं। ये फिल्म समलैंगिकता से संबंधित है।इस फिल्म में स्वरा के साथ दिव्या दत्ता, शबाना आजमी और सुरेखा सीकरी भी अहम किरदार में नजर आएगी। बता दें इस फिल्म का निर्देशन फराज़ आरिफ अंसारी ने किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो