इस फोटों में करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चों के साथ दिख रहीै हैं। इस फोटों को करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। करिश्मा ने कैप्शन में लिखा है- गांव की जिन्दगी का मज़ा लेते हुए, परिवार सभी चीजो से बढ़कर है, बर्थडे का बेसब्री से इंतजार करते हुए, पटौदी डाइरिज़!! गौरतलब है कि इससे पहले भी करिश्मा कपूर ने पटौदी पैलेस की इनसाइड फोटोज शेयर की थी, जिसमें एक फोटो में तैमूर पिता सैफ के साथ घुड़सवारी कर रहें थे तो दूसरी फोटो में वो सैफ और बहन करीना के साथ पोज़ देते हुए नजर आ रही थी।
बता दें कि स्टार किड तैमूर के बर्थडे किसी बड़ी पार्टीं के रुप में ना मना कर एक पारिवारिक फंक्शन के रुप में मनाने की तैयारी पटौदी पैलेस में हो चुकी है। इस फंक्शन में सैफ और करीना के परिवार जनों के अलावा दोनों परिवारों के सिर्फ करीबी लोग ही हिस्सा लेगें। फोटो देखकर माना जा रहा है कि तैमूर के बर्थडे सेलीब्रेशन की थीम क्रिसमस रहने वाली है। अब तो सभी को बेसब्री से तैमूर के बर्थडे की फोटोज का इंतजार है।