scriptतैमूर को है जानवरों से प्यार, बिना डरे खिलाया बकरी को चारा.. वायरल हो रहा पुराना Video | taimur ali khan giving food to goat with kareena old video viral | Patrika News

तैमूर को है जानवरों से प्यार, बिना डरे खिलाया बकरी को चारा.. वायरल हो रहा पुराना Video

locationनई दिल्लीPublished: Apr 02, 2020 07:20:27 pm

Submitted by:

Neha Gupta

तैमूर (Taimur Ali Khan) ने जब खिलाया था बकरियों को चारा
तैमूर का पुराना वीडियो हो रहा वायरल (Viral Video)
इंटरनेट सेंशन टिम-टिम को मिस कर रहे हैं फैंस

photo_2020-04-01_17-22-57.jpg

नई दिल्ली | देश में जहां कोरोना वायरस (coronavirus) के चलते लॉकडाउन चल रहा है वहीं फैंस अपने फेवरेट टिम-टिम यानी तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को काफी मिस कर रहे हैं। इसी बीच सामने आया है तैमूर का एक वीडियो जिसमें वो बकरी को चारा खिलाते हुए नज़र आ रहे हैं। तैमूर के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक बार फिर उनकी क्यूटनेस से रिफ्रेस हो गए हैं।

View this post on Instagram

#throwback video of #taimuralikhan ❤

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

करीना कपूर खान वैसे तो लाडले बेटे तैमूर अली खान के फोटोज़ कभी-कभी पोस्ट करती रहती हैं लेकिन फैंस उनकी झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। ऐसे में विरल भयानी ने तैमूर के फैंस को ट्रीट देते हुए उनका एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में तैमूर बड़े ही मजे से मम्मी करीना की मदद से बकरी को चारा खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तैमूर बड़े ही प्यार से अपने हाथ में चारा लेकर बकरी को खिला रहे हैं और तारीफ की बात ये है नन्हे टिम-टिम को जरा भी डर नहीं लग रहा।

वीडियो में तैमूर के साथ कायनात सिंघ भी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि कायनात टीवी एंकर रणविजय सिंह की बेटी हैं जो तैमूर की बहुत अच्छी दोस्त भी हैं। रणवियज की पत्नी प्रियंका सिंह करीना कपूर और सोहा अली खान की बहुत अच्छी दोस्त हैं इसीलिए अक्सर तीनों बच्चे साथ में दिखाई देते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले तैमूर एक टीवी न्यूज चैनल पर पहली बार लाइव दिखाई दिए तब भी उनकी क्यूटनेस देखते ही बन रही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो