बॉलीवुड

हाथ पर टैटू बनवा पार्टी में पहुंचे तैमूर, मस्तानी चाल देख हर कोई हुआ दीवाना, वीडियो हुआ वायरल

दरअसल सोमवार रात तैमूर अली खान अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे।

मुंबईJan 15, 2019 / 04:53 pm

Mahendra Yadav

Taimur ali khan

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली ने मात्र 2 साल की उम्र में ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। अब उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। ये वीडियो एक पार्टी का है। दरअसल सोमवार रात तैमूर अली खान अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में वो अपनी मां करीना कपूर खान और नानी बबीता कपूर के साथ पहुंचे थे।

लुक हुआ वायरल:
इस पार्टी से तैमूर अली का लुक वायरल हो रहा है। पार्टी में तैमूर ग्रीन कलर की शर्ट और डेनिम जीन्स में दिखें। उनका लुक देखते ही बनता था। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उनके हाथ पर बने टैटू ने खींचा। तैमूर ने अपने हाथ पर मछली का एक टैटू बनाया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने एक और टैटू बनाया हुआ है। अब उनका लुक वायरल हो रहा है।

 

मस्तानी चाल का वीडियो हुआ वायरल:
इसी पार्टी से तैमूर का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह मम्मी करीना के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई तैमूर की इस मस्तानी चाल को देखकर उनका दीवाना हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं तैमूर अपनी मम्मी करीना का हाथ छोड़कर आगे-आगे भागते हुए नजर आ रहे हैं।

 

बढ़ रही तैमूर की लोकप्रियता:
मात्र दो साल की उम्र में तैमूर की लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। वक्त के साथ उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। आलम ये है कि अब तो बाजार में उनके नाम से डॉल भी मिलने लगी है।

Home / Entertainment / Bollywood / हाथ पर टैटू बनवा पार्टी में पहुंचे तैमूर, मस्तानी चाल देख हर कोई हुआ दीवाना, वीडियो हुआ वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.