दरअसल, ये वीडियो करीना के एक सेट का है। जब वह शूटिंग के लिए तैमूर के साथ सेट पर पहुंची। उस वक्त गाड़ी से उतरते ही तैमूर और करीना की तस्वीरें क्लिक करने के लिए वहां पैपराजी इकठ्ठा हो गया।
इसी बीच तैमूर की नजर सड़क पर लेटी एक बिल्ली पर पड़ी। तैमूर उसके साथ खेलने के लिए उसकी और बढ़े तो करीना उन्हें खीचनें लगीं लेकिन फिर भी जब तैमूर नहीं माने तो करीना ने उन्हें गोदी में उठाया और आगे बढ़ गईं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि आखिरी बार करीना फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह अभी पूरा ध्यान तैमूर की परवरिश पर दे रही हैं। इसके अलावा करीना ने करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ भी साइन कर ली है। भले ही आज करीना कम फिल्में कर रही हों, लेकिन उनका चार्म अभी भी कायम है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह एक रेडियो शो भी होस्ट कर रही हैं।