तैमूर को पसंद है पापा सैफ की सवारी, एयरपोर्ट पर कुछ ऐसी दिखी बाप-बेटे की जोड़ी
•Dec 16, 2018 / 09:35 am•
Riya Jain
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को 2 साल के होने वाले हैं। इसी दिन को खास बनाने के लिए करीना-सैफ तैमूर के साथ हॅालिडे पर निकल पड़े हैं। हाल में तीनों को एयरपोर्ट पर मजेदार अंदाज में स्पॅाट किया गया।
इस खास दिन का सेलिब्रेशन कई हफ्ते पहले से ही शुरू हो गया है। लेकिन जन्मदिन का ये खास दिन साउथ अफ्रीका में मनाया जाएगा। इस शनिवार रात करीना-सैफ साउथ अफ्रीका रवाना हो गए।
दरअसल, करीना अपने वर्क कमिटमेंट के चलते साउथ अफ्रीका जाने वाली थीं इसी के चलते सैफ और तैमूर भी उनके साथ पार्टी करने निकले हैं।
एयरपोर्ट पर तैमूर सैफ के कंधो पर बैठे नजर आए।
तैमूर छोटी उम्र में ही काफी पॉपुलर हो चुके हैं। हाल ही मार्केट में तैमूर खिलौना भी आया है।
Hindi News / Photo Gallery / Entertainment / Bollywood / तैमूर को पसंद है पापा सैफ की सवारी, एयरपोर्ट पर कुछ ऐसी दिखी बाप-बेटे की जोड़ी