scriptकरीना कपूर के बेटे तैमूर की ये प्यारी तस्वीर हो रही है जबरदस्त वायरल | Taimur Ali Khan’s latest pictures chilling on his swing are too cute to handle | Patrika News

करीना कपूर के बेटे तैमूर की ये प्यारी तस्वीर हो रही है जबरदस्त वायरल

Published: Jul 06, 2017 10:55:00 am

करीना कपूर के बेटे तैमूर की ये प्यारी तस्वीर हो रही है जबरदस्त वायरल….

Taimur Ali Khan

Taimur Ali Khan

मुंबई। करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान पटौदी अपने परिवार में सबसे पॉपुलर और स्टाइलिश स्टारकिड्स में से एक हैं। तैमूर जन्म से अपने नाम को लेकर भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में प्रसिद्घ हो गया। उनका नाम तैमूर रखने के बाद सोशल मीडिया पर काफी जंग ​छिड़ी थी। किसने इसे सही बताया तो किसी ने इसे गलत। खैर, कुछ भी हो तैमूर केवल 6 महीने की उम्र में सोशल मीडिया का किंग बन चुका हैं। तैमूर की हर एक फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है।

#lookatme

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on




हाल में तैमूर की एक और प्यारी तस्वीर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में तैमूर अली झूला झूलते हुए दिखाई दे रहे हैं और पास उनकी नैनी भी थी जो उन्हें संभाल रही थी। 6 महीने के तैमूर को कई बार अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ कई जगहों और पार्टिज में क्लिक किया जा चुका है। हाल ही में कुछ दिन पहले तैमूर मम्मी करीना के साथ तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में नजर आया था इस​ दौरान वह इतना क्यूट लग रहा था कि हर किसी की नजर हटाए नहीं हट रही थी। इससे पहले तैमूर अपने माता—पिता के बिना अपनी नानी बबीता के घर पर जाते हुए नजर आया था और इस दौरान भी उनकी क्यूट तस्वीरें क्लिक की गई थी। जो जबरदस्त वायरल हुईं थी।

Say hi baby

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on




मंगलवार यानी 4 जुलाई को तैमूर को अपनी बालकॉनी में दोपहर में झूला झूलते हुए क्लिक किया गया। उस उसके साथ उनकी नानी बबीता और अन्य स्टाफ दिखाई दिया। फोटोग्राफर भी तैमूर अली के इस सुनहरे पल की तस्वीरें लेने से अपने आपको नहीं रोक पाए।

Hi

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on




बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। तैमूर उनका पहला बेबी बच्चा है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 यानी पिछली साल हुआ था। जबकि उनके पिता सैफ अली खान खुद तैमूर की तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर चुके हैं, लेकिन फिर भी फोटोग्राफर उनकी कोई भी तस्वीर लेना मिस नहीं करते। बस उनको एक मौका मिलना चाहिए।

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on




एक वेबसाइट के मुताबिक, हाल में करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर के बारे में बात करते हुए बताया कि सैफ अली खान और उनके बीच अक्सर उनके लुक को लेकर बहस होती रहती हैं कि तैमूर किसके जैसा दिखता है। सैफ का कहना है कि तैमूर पटौदी खानदान पर गया है, लेकिन करीना इस बात से सहमत नहीं। उनका कहना है कि तैमूर अपने नाना रणधीर कपूर जैसा दिखता है।




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो