scriptSurprised: अम्मीजान की इस फिल्म सेे डेब्यू करेंगे तैमूर! | Taimur to make debut in mother Kareenas Veere Di Wedding? | Patrika News

Surprised: अम्मीजान की इस फिल्म सेे डेब्यू करेंगे तैमूर!

locationजयपुरPublished: Aug 25, 2017 08:06:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

 मम्मा की फिल्म से डेब्यू भी कर सकते हैं तैमूर… फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में  तैमूर का हो सकता है एक शॉट …

taimur

taimur

करीना कपूर खान एक बार फिर से सक्रिय हो गई हैं। बेटे तैमूर अक्सर सेट पर अपनी मां के साथ नजर आ जाते हैं। हाल ही जब करीना और करिश्मा एक प्रोजेक्ट पर साथ शूटिंग कर रही थीं, तो तैमूर उनसे मिलने जा पहुंचे। सेट पर छोटे नवाब की पिक्चर को मौसी करिश्मा कपूर ने शेयर किया। इसमें कोई दोराय नहीं कि तैमूर की सभी फोटोज की तरह यह फोटो भी वायरल हुई। अब खबर है कि तैमूर मम्मा की फिल्म से डेब्यू भी कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म तैमूर का एक शॉट हो सकता है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। करीना की प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म की शूटिंग काफी लम्बे समय से रुकी हुई थी। फिल्म पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि जब करीना ने रिया कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ साइन की थी , तब करीना प्रेग्नेंट नहीं थीं, लेकिन इसके बाद करीना की प्रेग्नेंसी की खबर आई। इसके बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में काफी देरी हुई। हालांकि, करीना ने उस वक्त टीम को दो वॉइस दी थी कि या तो उन्हें इस प्रोजेक्ट से हटा दिया जाए या टीम उनके मां बनने तक का इंतजार करें। बताया जाता है कि स्क्रिप्ट के अनुसार करीना इस फिल्म की आत्मा हंै और फिल्म निर्माता नहीं चाहते थे कि यह फिल्म करीना के बिना बने।

वीरे दी वेडिंग की टीम तीसरे ऑप्शन के साथ भी आई और उन्होंने स्क्रिप्ट में बदलाव करते हुए करीना की प्रेग्नेंसी को भी स्क्रिप्ट में डालने का फैसला किया और इस तरह से फिल्म में तैमूर जन्म से पहले ही काम कर लेते। जैसा, श्वेता बच्चन नंदा के साथ हुआ था। जी हां, शोले की शूटिंग के दौरान जया बच्चन प्रेग्नेंट थीं। इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में किया था। खैर, तैमूर के साथ ऐसा नहीं हुआ। अब उनकी लॉन्चिंग बड़े धूम-धाम के साथ होगी, क्योंकि बतौर बाल कलाकर तैमूर की डेब्यू
पक्की मानी जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो