scriptदुनिया का सबसे बड़ा लुटेरा तैमूर अब कहलाएगा भारत का छोटा नवाब | Taimur who plundered India will now be called Chote Nawab | Patrika News

दुनिया का सबसे बड़ा लुटेरा तैमूर अब कहलाएगा भारत का छोटा नवाब

Published: Dec 28, 2016 09:37:00 pm

इतनी लूटपाट के बाद भी भारत के सामने कही नहीं टिकता तैमूर का देश, जानिए कैसे…

मुंबई। देश भर मेें सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे के नाम को लेकर तगड़ी बहस छिड़ी हुई। आखिर क्यों? शायद आपको पता नहीं होगा कि सैफीना ने हमारे देश की अकूत धन-दौलत लूटने वाले खूंखार लुटेरे के नाम पर अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है। इसलिए बहुत लोग सैफ-करीना के इस कदम से खुश नहीं हैं। हालांकि कुछ ने सैफ-करीना का खुलकर समर्थन किया है।

यहां कौन था तैमूर?
इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो पता चलता है कि तैमूर ने हमारे देश की अकूत धन-दौलत लुटने के लिए भारत पर हमला किया था। यह बात उसने अपने बेटे शाहरुख को भी बताई थी। तैमूर भारतीयों की अमीरी से प्रभावित थे इसलिए उन्होंने भारत पर हमला करके दर्जनों खजानों में लूटपाट की। वह भारत से कई टन सोना-चांदी और अपने साथ करीब 90 हाथी व बहुत से पालतू जानवर भी लेकर उज्बेकिस्तान के समरकंद शहर ले गया था।

भारत के सामने कही नहीं टिकता तैमूर का देश
दिलचस्प बात ये है उस जमाने में इतनी लूटपाट करने के बाद भी तैमूर अपने देश को प्रभावशाली नहीं बना सका। इकोनॉमिक और जियो पॉलिटिकल लिहाज से देखें तो उज्बेकिस्तान भारत के सामने कही नहीं टिकता है। उसकी करंसी और इकोनॉमी भारत से बेहद कमजोर है।

भारत vs उज्बेकिस्तान

इकोनॉमी-जेडीपी
-भारत की इकोनॉमी 2 हजार अरब डॉलर
-उज्बेकिस्तान की इकोनॉमी 68.8 अरब डॉलर
-विश्व में भारत की इकोनॉमी रैंक 7वीं
-विश्व में उज्बेकिस्तान की इकोनॉमी रैंक 73वीं
-भारत की जेडीपी उज्बेकिस्तान से 29 गुना अधिक है।

भारत और उज्बेकिस्तान की गरीबी रेखा के आधार पर इकोनॉमी
-भारत का विश्व मेें 19वां स्थान 
-उज्बेकिस्तान का विश्व में 22वां
-भारत की उज्बेकिस्तान से इकोनॉमनी 75 गुना अधिक है।

क्षेत्रफल के आधार पर
-क्षेत्रफल के आधार पर भारत अमरीका के एक तिहाई हिस्से के बराबर है। जबकि उज्बेकिस्तान कैर्लीफोर्निया शहर से थोड़ा सा ही बड़ा है।
-भारत का क्षेत्रफल 1.24 मिलियन स्वायर माइल्स है। जबकि उज्बेकिस्तान का क्षेत्रफल 172.700 स्कावयर माइल्स है।

जनसंख्या के अधार पर 
-भारत की जनसंख्या 1.22 अरब है जबकि उज्बेकिस्तान की 2.866 करोड़ है।

करंसी के आधार पर
-हमारा रुपया उज्बेकिस्तान से 47 गुना मजबूत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो