script

लॉकडाउन में तारा सुतारिया ने सीखा नया काम, अब लोगों से मांग रही ऑर्डर

locationमुंबईPublished: Jun 06, 2020 06:30:36 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

तारा सुतारिया ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर मांगे ऑर्डर

लॉकडाउन में तारा सुतारिया ने सीखा नया काम, अब लोगों से मांग रही ऑर्डर

लॉकडाउन में तारा सुतारिया ने सीखा नया काम, अब लोगों से मांग रही ऑर्डर

लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे हैं। इस दौरान उन्होंने घर में कुछ ऐसे काम भी किए जो वे पहले नहीं करते थे। इनमें सबसे ज्यादा ट्रेंड कुकिंग का रहा। कई सेलेब्स ने लॉकडाउन के दौरान कुकिंग में हाथ आजमाया। इतना ही नहीं उन्होंने फैंस के साथ अपनी रैसिपी भी सोशल मीडिया पर शेयर की। दीपिका पादुकोण से लेकर तारा सुतारिया तक ने कुकिंग में अपना हुनर दिखाया।
लॉकडाउन में तारा सुतारिया ने सीखा नया काम, अब लोगों से मांग रही ऑर्डर
तारा सुतारिया पिछले कुछ समय से स्वादिष्ट पकवान बना रही हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने मैंगो पाई बनाई है। इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। यह दिखने में लाजवाब लग रही है। तारा का कहना है कि ये इतनी ज्यादा स्वादिष्ट बनी है कि कि वे अब इस डिश के लिए ऑडर ले सकती हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी इस डिश की तस्वीर शेयर कर लोगों ने ऑर्डर देने को कहा है।
लॉकडाउन में तारा सुतारिया ने सीखा नया काम, अब लोगों से मांग रही ऑर्डर
तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा,’अभी मैं ये पका रही हूं, दो बना लिए हैं, ऑर्डर लेने के लिए तैयार। साथ ही उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी लगाया। इससे साफ पता चल रहा है कि वे मजाक कर रही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले भी तारा ने मैंगो पाई बनाई थी। ये मैंगो पाई उन्होंने अपने मम्मी—पापा की एनिवर्सरी पर बनाई थी।

इससे पहले भी तारा कई स्वादिष्ट पकवान बना चुकी हैं। मैंगों पाई से पहले उन्होंने केक, चिकन और बिरियानी बनाई थी। बता दें कि तारा ने फिल्म ‘स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे भी थीं। फिल्म में तारा और अनन्या जितना एक दूसरे से लड़ते थे उसके उल्टा दोनों रियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त हैं। जब इस फिल्म की स्टारकास्ट करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में गए थे तो फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने इनकी बॉन्डिंग के बारे में बताया था।

ट्रेंडिंग वीडियो