scriptवायरल हुई इस तस्वीर की सच्चाई जानें, कौन है इंडस्ट्री का यह दूसरा तैमूर, चकमा खा जाएंगे आप भी | Tara Sutaria shares childhood picture, Arjun Kapoor compares to Taimur | Patrika News

वायरल हुई इस तस्वीर की सच्चाई जानें, कौन है इंडस्ट्री का यह दूसरा तैमूर, चकमा खा जाएंगे आप भी

locationमुंबईPublished: Jun 02, 2019 03:18:18 pm

करीना कपूर और सैफ अली खान के ढाई साल के बेटे तैमूर अली खान जन्म से ही इंटरनेट सेंसेशेन बने हुए हैं….
 

Tara Sutaria and taimur

Tara Sutaria and taimur

करीना कपूर और सैफ अली खान के ढाई साल के बेटे तैमूर अली खान जन्म से ही इंटरनेट सेंसेशेन बने हुए हैं। उनकी हर लेटेस्ट तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। लेकिन इस बार तैमूर अपनी किसी नई तस्वीर को लेकर नहीं बल्कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री तारा सुतारिया की वजह से सुर्खियों में हैं।

 

tara sutaria childhood pics

दरअसल, तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की एक तस्वीर के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर एड कर शेयर की है। इस तस्वीर में तारा सुतारिया बचपन में हुबहू तैमूर की तरह दिख रही हैं। इस तस्वीर में पहचानना मुश्किल हो रहा है कि तैमूर कौन हैं तारा सुतारिया कौनसी हैं। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रही है।

 

tara sutaria childhood pics

अर्जुन कपूर ने बताया तारा हो तैमूर की कॉपी
अभिनेता अर्जुन कपूर ने तारा की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए उन्हें बचपन में तैमूर अली की कॉपी बताया है। अर्जुन के अलावा फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के डायरेक्टर पुनित मल्होत्रा ने भी तारा की बचपन की फोटो पर कमेंट किया, ‘awww’

View this post on Instagram

Butterball Baby

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria) on

जल्द ‘मरजावां’ में दिखेंगी तारा
बात करें तारा के वर्कफ्रंट की तारा अब अपनी दूसरी फिल्म ‘मरजावां’ में जल्द ही आने वाली है। इस फिल्म में तारा के साथ रितेश देशमुख, सिद्वार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो