script

इंस्टाग्राम पर ये 10 सेलेब्रेटी करते हैं राज, फॉलोअर्स के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड

locationनई दिल्लीPublished: Sep 16, 2019 02:39:47 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी ने रचा इतिहास
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स किसके है जानें इसके बारे में किए जाने वाले सेलेब्रेटी
इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले लोग कौन है
इंस्टाग्राम पर ज्यादातर बॉलीवुड सेलिब्रिटी

final_pic.jpg

आज के समय में बॉलीवुड स्टार्स के लिये अपने फैन्स से जुड़े रहने का सबसे असान और सटीक तरीका बन चुका है सोशल मिडिया। जिसमें वो अपनी बातो को शेयर करते है और जल्द ही तेजी से वायरल हो जाते है। इसलिये ज्यादातर सेलेब्स आज के समय में इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल काफी तेजी के साथ कर रहें हैं। आज हम आपको ऐसे ही 10 बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है जिनके इंस्टाग्राम पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स।

1. प्रियंका चोपड़ा जोनास

इंडिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी में प्रियंका चोपड़ा का नाम पहले स्थान पर है इनके 42.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साल 2000 की मिस वर्ल्ड विजेता प्रियंका चोपड़ा जोनास एक भारतीय अभिनेत्री होने का साथ गायिका, और फिल्म निर्माता भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आज के समय में भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली और सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक मानी जाती है।

2. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले अभिनेत्रियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। इनके 36.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। पादुकोण को तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत 2007 में फिल्म ओम शांति ओम की, और 2017 में हॉलीवुड फिल्म XXX: रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज में काम करके अपनी पहली पहचान बनाई।

3. विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर खिलाड़ी है जिनके इंस्टाग्राम पर 36 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सोशल मिडिया पर विराट कोहली काफी एक्टीव रहते है। साथ ही मैदान पर भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिलती हैं। इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप-2019 में विराट कोहली की कप्तानी से टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची।

4. आलिया भट्ट

भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में आलिया भट्ट चौथे नंबर पर आती है आलिया 1999 में फिल्म संघर्ष में एक बाल अभिनेत्री के रूप में नज़र आई थी इनकी पहली फिल्म Student Of The Year थी। इस फिल्म के बाद से ही आलिया लोगों की पहली पसंद बनकर उभरी। आलिया को इंस्टाग्राम पर 7.6 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा follow किया जाता है। आलिया की (2019) की फिल्म गली बॉयज़ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली।

5. श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर एक भारतीय अभिनेत्री होने के साथ एक अच्छी गायिका हैं,यह फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत आशिकी-2 से की थी जो कि एक बहुत बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी इसके बाद से उनकी फैन्स फोलिइग बढ़ती गई। आज के समय में श्रद्धा के इंस्टाग्राम पर 31 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

6. जैकलीन फर्नांडीज

श्रीलंका की ब्यूटी क्वीन कहलाई जाने वाली जैकलीन फर्नांडीज नें भारतीय फिल्म इंड्रस्टी में अपना एक नया मुकाम हासिल किया है साल 2006 में ये मिस यूनिवर्स श्रीलंका की विजेता रही हैं आज के समय में वो भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है भारत में जैकलीन प्रशंसक के बीच में जैक के नाम से जानी जाती हैं। इन्हें इंस्टाग्राम पर 6.7 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा follow किया जाता है यह अभिनेत्री most followers on instagram की लिस्ट में छटवे नंबर पर आती है

8. अनुष्का शर्मा

भारत में सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक भुगतान वाली अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा अभिनेत्री होने के साथ फिल्म निर्माता हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इनके पति है। अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर 25.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

9. रणवीर सिंह

अपने अजीब सी ड्रेसिंग स्टाइल के लिए मशहूर, रणवीर सिंह भवनानी के इंस्टाग्राम पर 24.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रणवीर सिंह एक अच्छे भारतीय अभिनेता हैं। उन्होंने राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से एक खास पहचान बनाई।

10. नरेंद्र मोदी

नरेंद्र दामोदरदास मोदी (नरेंद्र मोदी) के इंस्टाग्राम पर 24 मिलियन फॉलोअर्स के साथ विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर और फेसबुक पर ज्यादा सक्रिय होने के कारण विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेताओं में शुमार हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो