scriptसितारे जिन्होंने ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया में खोली आंखें, कोई टॉप स्टार तो कोई राजनीतिक परिवार से जुड़ा | These 5 Bollywood Stars Who Born in Maharashtra | Patrika News

सितारे जिन्होंने ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया में खोली आंखें, कोई टॉप स्टार तो कोई राजनीतिक परिवार से जुड़ा

locationमुंबईPublished: Jun 11, 2019 06:23:17 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर…

These 5 Bollywood Stars Who Born in Maharashtra

These 5 Bollywood Stars Who Born in Maharashtra

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने देश के हर छोटे बड़े शहरों से आए कलाकारों को काम करने का मौका दिया। हर कोई महाराष्ट्र अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने की ख्वाहिश लिए जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही 5 स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने महाराष्ट्र की मिट्टी में न सिर्फ जन्म लिया बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम भी रौशन किया। तो आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर…

Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit ) :
बॉलीवुड में ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई, 1967 को महाराष्ट्र में हुआ। उनका असली नाम Madhuri Shankar Dixit है। कॅरियर की शुरुआत में भले ही माधुरी को असफलता का सामना करना पड़ा हो लेकिन बाद में उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

Kareena Kapoor

करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) :
करीना कपूर खान का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। उनका जन्म 21 September, 1980 में Maharashtra में हुआ है। करीना का निक नेम ‘बेबो’ है। करीना ने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म ‘Refugee’ से की थी। इसके बाद उन्होंने एक बाद एक कई हिट फिल्में दी है। इस फिल्म में करीना के साथ एक्टर अभिषेक बच्चन नजर आए थे।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिंन्हा ( Sonakshi Sinha ) :
बॉलीवुड के दमदार एक्टर शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिंन्हा 2 जून, 1987 में Maharashtra में जन्मी हैं। सोनाक्षी ने अपने कॅरियर की शुरुआत बतौरा मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया था।

Sonam Kapoor

सोनम कपूर ( Sonam Kapoor ) :
एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का जन्म 9 June, 1985 को Chembur, Mumbai में हुआ है। सोनम ने साल 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी की है। सोनम इंडस्ट्री में अपने ड्रेसिंग सेंस के चलते भी चर्चा में रहती हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह इन दिनों ‘The Zoya Factor’ की शूटिंग कर रही हैं।

Riteish Deshmukh

रितेश देशमुख ( Riteish Deshmukh ) :
रातनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले एक्टर रितेश देशमुख राजनेता रहे Vilasrao Deshmukh के बेटे हैं। उनका जन्म 17 December, 1978 Latur, Mumbai में हुआ था। रितेश न सिर्फ एक एक्टर बल्कि एक producer भी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो