बॉलीवुड

27 मई 1994 को सलमान की होने वाली थी शादी, लेकिन फिर क्या हुआ? जानें सगाई तोड़ू सितारों के बारे में…

bolly27 मई 1994 को सलमान की होने वाली थी शादी, लेकिन फिर क्या हुआ? जानें सगाई तोड़ू सितारों के बारे में…

Sep 11, 2017 / 05:47 pm

dilip chaturvedi

engeged

बॉलीवुड में रिश्तों का बनना-बिगडऩा आम बात है। यहां आए दिन अफेयर की चर्चा होती है, तो साथ ही ब्रेकअप को लेकर भी सितारे ज्यादातर चर्चा में रहते हैं। एक ओर जहां मीडिया में इनके अफेयर की खबरें छाई रहती हैं, वहीं वे इंकार करते-करमे नहीं थकते। लेकिन कहते हैं ना कि इश्क और मुश्क कभी नहीं छिपता…। सितारों की डेट खबरें आए दिन आती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के रिलेशनशिप, उनकी शादी हमेशा ही उनके फैंस के बीच कौतूहल का विषय रहती है। बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होने एक-दूसरे के साथ फिल्म करते रिलेशनशिप में आ गए…जिंदगीभर साथ निभाने का वादा किया। सगाई हुई, लेकिन फिर न जाने ऐसा क्या हुआ कि रिश्ता टूट गया और शादी नहीं कर पाए…एक रिपोर्ट

 अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

अक्षय और शिल्पा की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता था। शिल्पा को जब पता चला कि अक्षय एक ही समय में उनकी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना के भी साथ हैं, तो शिल्पा ने उनसे किनारा कर लिया। कहते हैं कि अक्षय और शिल्पा की सगाई तक हो गई थी, लेकिन यह रिश्ता शादी से पहले ही दम तोड़ दिया।
 

abhishek
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
दोनों ही बॉलीवुड के बड़े खानदानों के बच्चे हैं। कुछ दिनों तक डेट करने के बाद साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन वाले दिन इनकी सगाई हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि करिश्मा की मां बबिता नहीं चाहती थीं कि उनकी शादी हो, वहीं कुछ का कहना है कि करिश्मा शादी के बाद भी फिल्में करना चाहती थीं, जो जया बच्चन को नहीं पसंद था। इसके अलावा भी इस रिश्ते के टूटने की वजहें सामने आईं।
 

sajid

साजिद खान और गौहर खान

इन दोनों के रिश्ते को लेकर ज्यादा खबरें नहीं हैं। हां, विकीपीडिया में दोनों के रिश्ते का जिक्र मिलता है। इसके मुताबिक, ये उस वक्त की बात है, जब दोनों फेमस नहीं थे। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने २००३ में सगाई की थी। इतना ही नहीं, एक इंटरव्यू में साजिद ने कुबूल भी किया था कि उन्होंने २००३ में किसी से सगाई की थी। कहते हैं ये रिश्ता जैकलीन फर्नाडिस की वजह से टूटा था, क्योंकि साजिद और जैकलीन के अफेयर की चर्चा खूब हुई थी।

 

upen

उपेन पटेल और करिश्मा खन्ना

दोनों ‘बिग बॉस’ के दौरान करीब आए थे। इसके बाद एमटीवी स्कूल और नच बलिए में भी दोनों साथ नजर आए। नच बलिए में उपेन ने करिश्मा को प्रपोज किया और दोनों ने सगाई कर ली। बाद में किसी वजह से इनका ब्रेकअप हो गया। कई बार तो इन्हें सरेआम लड़ते-झगड़ते भी देखा गया।

 

rakhi

राखी सावंत और इलेश पुर्जनवाला
‘राखी के स्वयंवर’ शो में राखी ने 15 कांटेस्टेंट में से कनाडा के बिजनेसमैन इलेश को चुना। दोनों ने शो पर ही सगाई की और शो खत्म होने के बाद सगाई तोड़ दी। जहां राखी ने इस बारे में कोई और वजह बताई, वहीं इलेश ने कहा कि राखी ने उन्हें अपने कॅरियर को बढ़ावा देने के लिए उनका इस्तेमाल किया।

 

mallika

मल्लिका शेरावत और विजय सिंह

मल्लिका ने शो द बैचलरेट इंडिया मेरे ख्यालों की मल्लिका में सबसे कम ऐज के विजय को चुना। शो के खत्म होने के बाद में नवम्बर 2013 तक ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, मगर बाद में अचानक इनका ब्रेकअप हो गया।

 

 

salman

सलमान खान और संगीता बिजलानी

इनके बारे में ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों की शादी का कार्ड भी छप चुका था, लेकिन आखिरी मिनट में संगीता ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों 90 के दशक के दौरान कपल थे। जसीम खान की बुक ‘बीइंग सलमान’ के अनुसार 27 मई 1994 को इनकी शादी होने वाली थी। सलमान के अफेयर्स के बारे में किसी से कुछ नहीं छिपा। संगीता ने बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली। संगीता का अब भी सलमान के परिवार में आना-जाना है। लेकिन, कभी संगीता ने एक चौंकाने वाली कही थी, कि सलमान कभी किसी के पति नहीं बन सकते। आखिर, संगीत के इस बयान के पीछे की सच्चाई क्या है…ये तो सिर्फ और सिर्फ संगीता ही जानती होंगी।

 

vivek

विवेक ओबेराय और गुरमीत ग्रिल

‘शोबिज’ शो में आने से पहले विवेक की सगाई गुरप्रीत से हो गयी थी। ऐसी बात सामने आई थी कि विवेक के बिजी शेड्यूलकी वजह से दोनों में दूरियां आ गईं। विवेक और ऐश्वर्या का अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा है।

 

raveena

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

फिल्म मोहरा के ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने में रवीना और अक्षय की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद साल 1994 के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। यहां तक दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन तीन साल बाद दोनों का रिलेशनशिप टूट गया। इसके लिए अक्षय का ही दोषी ठहराया गया। कहते तो ये भी हैं कि अक्षय का जिन-जिन अभिनेत्रियों से अफेयर रहा, उन सभी से अक्षय ने सगाई भी की।

Home / Entertainment / Bollywood / 27 मई 1994 को सलमान की होने वाली थी शादी, लेकिन फिर क्या हुआ? जानें सगाई तोड़ू सितारों के बारे में…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.