scriptये है बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस, नंबर 7 का नाम कर सकता है आपको हैरान | Patrika News
बॉलीवुड

ये है बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस, नंबर 7 का नाम कर सकता है आपको हैरान

9 Photos
2 years ago
1/9

अनुष्का शर्मा
फ़ेमस इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ़ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने दम पर इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। इनकी कुल संपत्ति 46 मिलियन डॉलर है. ये एक फ़िल्म लिए क़रीब 15 करोड़ रुपये फ़ीस लेती हैं। इन्होंने Clean Slate Filmz नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की है।

2/9

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की बेस्ट ग्रॉसिंग फिल्म गली बॉय थी, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड के नॉमिनेट भी किया गया था। आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पर एक्टविटि ने उन्हें अपनी कमाई से ज्यादा दूसरों पर विजयी बढ़त दिलाई है। 2019 में, उसने 59.21 करोड़ की आय अर्जित की है जबकि 2020 में नवीनतम कमाई घोषित की जानी बाकी है।

3/9

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण वर्तमान में बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वह फिलहाल सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली अभिनेत्री भी हैं. एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रूपए चार्ज करती हैं। दीपिका 65 मिलियन डॉलर की नेट वर्थ के उस सूची में टॉप पर हैं।

4/9

प्रियंका चोपड़ा
Celebrity Net Worth के अनुसार, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति 70 मिलियन डॉलर(518 करोड़ रुपये) है। इन्हें कुछ दिनों पहले ही फ़ेमस ज्वेलरी ब्रैंड Bulgari का ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है। इन्होंने अमेरिका में 'सोना' नाम का इंडियन रेस्टोरेंट भी खोला है।

5/9

कटरीना कैफ़
कटरीना कैफ़ की कुल संपत्ति 30 मिलियन डॉलर है. ये Reebok, Tropicana, Lenskart, Metro Shoes, Oppo जैसे तमाम ब्रैंड्स के लिए विज्ञापन करती है।

6/9

करीना कपूर ख़ान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान ने भी कई बार इंडस्ट्री में असमान वेतन की बात उठाई है। इनकी कुल संपत्ति 60 मिलियन डॉलर(450 करोड़ रुपये) है। इन्होंने प्रेग्नेंसी में भी काम कर के नया ट्रेंड सेट किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, करीना लगभग 15 ब्रैंड्स का प्रचार कर रही हैं।

7/9

काजोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी किसी से कम नहीं हैं। इनकी कुल संपत्ति लगभग 16 मिलियन डॉलर हैं. ये Charmis, Joyalukkas Jewellery, Whirlpool India जैसी कई कंपनियों के लिए विज्ञापन करती हैं। फ़िल्मों में भी कमबैक कर ख़ूब पैसे कमाए हैं।

8/9

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन दो दशकों से भी अधिक समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इनकी कुल संपत्ति 100 मिलियन डॉलर है। वो कई सालों से L’Oréal की ग्लोबल ब्रैंड एंबेसडर हैं। उन्होंने एक हेल्थ केयर कंपनी में क़रीब 5 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट भी किया है।

9/9

सोनम कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मो में अभिनय किया। “नीरजा” सोनम कपूर की अब तक की सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में से एक है। सोनम कपूर की नेट वर्थ लगभग 95 करोड़ रूपये ($13 Million) है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.