शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने फिल्म ‘द डिजायर’ में अपने बालों की कुर्बानी दी थी। शिल्पा ने अपने किरदार में ढलने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए ये लुक दिया था।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी बड़े पर्दे पर अपने सिर के बाल मुंडवा चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मैरी कॉम’ में उनका किरदार निभाया था। इस रोल के लिए देसी गर्ल ने बहुत मेहनत की। एक्ट्रेस इसमें अपने बिना सिर के बालों के नजर आई थी।
अभिनेता रणवीर सिंह की पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपने किरदार के लिए गंजी हो चुकी है। अनुष्का ने फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में एक कैंसर पेशंट का किरदार निभाया था। इस किरदार को रियल लुक देने के लिए एक्ट्रेस ने अपना सिर मुंडवा दिया था।
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती है। शबाा आजमी ने अपने किरदार के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। उन्होंने फिल्म ‘वाटर’ के लिए ये लुक धारण किया थां
एक्ट्रेस लीजा रे फिल्म ‘वाटर’ में इस लुक में नजर आ चुकी है। फिल्म का हिस्सा बनते ही लीजा ने भी अपने बाल मुंडवा डाले थे। तन्वी आजमी
फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में तन्वी आजमी ने एक मराठा विधवा की भूमिका निभाई। इस किरदार को जीवंत रूप देने के लिए तन्वी वास्तव में गंजी हुईं।
अमोल पारेकर की फिल्म ‘एंड वन्स अगेन’ के लिए अंतरा माली ने भी अपना सिर मुंडवा लिया था। फिल्म में उन्होंने सिक्किम की एक साधु का किरदार निभाया था।