इसमें सबसे पहले नाम आता है रेखा का जिनकी मां का नाम पुष्पावली है, जो तमिल और तेलुगु फिल्म की हीरोइन रह चुकी है। पुष्पावली का जेमिनी गणेशन के साथ अफेयर था और रेखा पुष्पावली और जेमिनी गणेशन की ही संतान है। वही रेखा के पिता जेमिनी गणेशन ने पुष्पावली से शादी के बाद तीन और शादियां की थी, इस तरह रेखा की 4 मां है। अपनी 4 मां होने का खुलासा रेखा ने खुद सिमी ग्रेवाल के एक टॉक शो में किया था।
वहीं बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की बात करें तो इनकी भी एक नहीं बल्कि 2 मां हैं। सलमान खान की मां का नाम सुशीला चरक है तो वहीं दूसरी मां पूर्व अभिनेत्री हेलन है, जो कि उनकी सौतेली मां है। हेलन बहुत ही सुंदर डांसर हुआ करती थी लेकिन सलीम खान से शादी करने के बाद उन्होंने इस प्रोफेशन को छोड़ दिया, जिसके बाद वह अपने डांस से ज्यादा सलमान खान की मां के रूप में जानी जाने लगी। गौरतलब है कि सलमान खान की मां और सौतेली मां दोनों एक साथ एक घर में रहती है।
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय और कबीर सिंह कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर की 3 मां। शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंकज कपूर ने दो विवाह और किए हैं कुल मिलाकर पंकज कपूर ने तीन विवाह किए हैं। वहीं अगर नीलिमा अजीम की बात की जाए तो उन्होंने तीन शादी की है, जिस कारण शाहिद कपूर की दो मां और तीन पिता है। शाहिद की सौतेली पिता राजी खट्टर में दूसरी पत्नी वंदना सजनानी है, जो शाहिद की तीसरी मां है, वहीं वंदना से शाहिद के काफी अच्छे रिश्ते हैं।
बॉलीवुड एक्शन हीरो सनी देओल इस इंडस्ट्रीज के काफी जाने-माने चेहरे हैं। आपको बता दें कि सनी देओल की दो मां है। सनी देओल पिता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बेटे हैं। वही धर्मेंद्र ने दूसरी शादी ड्रीम गर्ल यानी कि हेमा मालिनी से की है, गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी प्रकाश कौर से तलाक लिए बिना ही कर ली थी।
वहीं बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्म राइटर फरहान अख्तर की बात की जाए तो वह जावेद अख्तर के पहली पत्नी के बेटे हैं। वहीं जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से दूसरा विवाह किया था, इस तरह फरहान अख्तर की भी दो मां है।