बॉलीवुड

करोड़ों कमाने के बाद भी कैटरीना से लेकर ऋतिक तक B-Town के ये सेलेब्स रहते है किराये के घर में, देते हैं लाखों में Rent

बॉलीवुड में तकरीबन हर एक एक्टर्स एक फिल्म के करोड़ों रुपए फीस लेते हैं,इसके बावजूद कुछ सितारे किराए से रहना पसंद हैं, यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Aug 21, 2021 / 01:39 pm

Shalu Saini

बॉलीवुड की दुनिया में हर आम आदमी नाम कमाने का सपना देखता है, जिंदगी में एक ना एक बार तो हर कोई बॉलीवुड का एक्टर या एक्ट्रेस बनने का ख्वाब अपनी आंखों में सजाता है, ऐसा क्यो ना हो भला इस इंडस्ट्री की चकाचौंध से हर कोई आकर्षित हो ही जाता है, क्योंकि ये दुनिया ना सिर्फ नाम देती है बल्कि यहां पैसा भी छप्पड फाड़ के मिलता है। इस इंडस्ट्री में जिस किसी का भी सिक्का चल गया मानों उसकी दुनिया ही बदल गई। नाम, फेम, पैसा, आलिशान घर, बड़ी बड़ी गाड़ियां, ब्रांडेड गेडेज्टस और कपड़े और क्या नहीं..सब कुछ क्लासी होता है। लेकिन बीटाउन की कुछ हस्तियां ऐसी भी है जिन्होंने दर्जनों फिल्म कर खूब नाम और पैसा कमाया है लेकिन फिर भी वह लोग किराए के घरों में रहते है। ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे है।

कैटरीना कैफ

कैटरीना ने हिंदी के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। कैटरीना को “मैंने प्यार क्यों किया” से खास पहचान मिली थी। कैटरीना सबसे अधिक रुपए चार्ज करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। कमजोर हिंदी के बावजूद भी उन्होंने बॉलीवुड में अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। लेकिन फिर भी कैटरीना अपनी बहन के साथ बांद्रा में पाली नाका में स्थित एक किराए के फ्लैट में रहती हैं, वहीं मुंबई में उनका खुद का कोई घर नहीं है।

ऋतिक रोशन

ऋतिक के जुहू में दो घर हैं, एक घर में पापा राकेश रोशन तो दूसरे में उनकी नानी रहती हैं।ऋतिक ने कहो ना प्यार है, क्रश, बैंग बैंग और कोई मिल गया जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। रितिक रोशन 1 फिल्म के करोड़ों रुपए लेते हैं, इसके बावजूद भी वे किराए से रहना पसंद करते हैं। जिस बिल्डिंग में वह रहते हैं उसी बिल्डिंग में अक्षय कुमार और साजिद नाडियावाला भी रहते हैं, बता दें कि रितिक करीब 8 लाख रुपए महीने का किराया देते हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलिन ने अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल के अलावा कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जैकलिन एक फिल्म के करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं, इसके बावजूद वह प्रियंका चोपड़ा के फ्लैट में किराए से रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा के अमेरिका जाने के बाद 3 साल के लिए जैकलिन को किराए पर दिया है।

अदिति राव हैदरी

अदिति ने ज्यादा फिल्मों में काम तो नहीं किया लेकिन फिर भी बॉलीवुड में उनकी खासी पहचान है। अदिति हैदराबाद के राज परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मुंबई में एक किराए के फ्लैट में रहती हैं। तेलंगाना में जन्मी अदिति भरतनाट्यम में भी पारंगत हैं, उन्होंने तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति ने 2012 में इश्कजादे फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। परिणीति अपनी फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं। वे मुंबई के अंधेरी वरसोवा में किराए से रहती हैं। परिणीति ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, वहीं हरियाणा में जन्मी परिणीति प्रियंका चोपड़ा की कजिन है औकर दोनों चोपड़ा सिस्सटर्स के नाम से इंडस्ट्री में फेमस हैं।

हुमा कुरैशी

हुमा ने अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” से की थी। फिल्म में उनके किरदार को काफी प्रशंसा मिली थी। उन्होंने बदलापुर और जौली एलएलबी 2 में भी काम किया है। हुमा अपने भाई के साथ मुंबई में एक किराए के घर में रहती हैं और लाखों रुपए रेंट देती हैं।

प्रभु देवा

प्रभु देवा इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है, वह कोरियोग्राफर और डायरेक्टर भी हैं। अपने डांसिंग मूवमेंट की वजह से सुर्खियों में रहने वाले प्रभु देवा मुंबई में किराए के फ्लैट में रहते हैं। वह श्रीदेवी के अपार्टमेंट में किराए से रह चुके हैं। साथ ही सलमान खान के साथ वांटेड फिल्म में काम कर चुके प्रभु देवा साउथ इंडस्ट्री में भी एक्टिव रहते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / करोड़ों कमाने के बाद भी कैटरीना से लेकर ऋतिक तक B-Town के ये सेलेब्स रहते है किराये के घर में, देते हैं लाखों में Rent

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.