मीका सिंह
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह पर एक ब्राजीलियन युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ऐसे में मीका को दुबई में हिरासत में भी लिया गया था। हालांकि उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया था। इससे पहले उन्होंने राखी सावंत को एक पार्टी में जबरदस्ती किस भी कर दिया था। इस पर काफी बवाल भी मचा था।
अंकित तिवारी
फिल्म ‘आशिकी 2’ के गाने ‘सुन रहा है ना तू’ से फेमस हुए सिंगर अंकित तिवारी पर भी यौन शोषण का आरोप लग चुका है। उन पर एक समय कथित गर्लफ्रेंड रही महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। उसने अपनी शिकायत में कहा कि तिवारी ने अक्टूबर, 2012 से दिसंबर 2013 तक शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। हालांकि बाद में अंकित इस आरोप से बरी हो गए थे।
पापोन
मशहूर सिंगर पापोन ने एक रियलिटी शो के दौरान बच्ची को जबरदस्ती किस किया था। इस मामले पर काफी बवाल हुआ था। दरअसल,होली सेलीब्रेशन के दौरान नाबालिग बच्ची को जबरन किस कर वे मुसीबत में फंस गए थे। उनके खिलाफ ‘नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट’ में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद उन्होंने वह शो छोड़ दिया था। अब वे टीवी पर नजर नहीं आ रहे हैं।