scriptशिल्पा शेट्टी ही नही,बॉलीवुड के ये स्टार्स भी बन चुके है सरोगेसी से पैरेंट्स, जानें इनके बारे में | These Bollywood stars have become parents with surrogacy before Shilpa | Patrika News

शिल्पा शेट्टी ही नही,बॉलीवुड के ये स्टार्स भी बन चुके है सरोगेसी से पैरेंट्स, जानें इनके बारे में

locationनई दिल्लीPublished: Feb 21, 2020 02:38:41 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

44 वर्षीय शिल्पा शेट्टी(shilpa shetty) सरोगेसी के सहार दूसरी बार मां बनी हैं।
प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar)ने साल 2017 में यश और रूही जौहर का स्वागत किया था

serogecy_final.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों सरोगेसी का सहारा लेकर पैरेंट्स बनना एक फैशन सा हो गया है अब हर स्टार्स इस चीज का सहारा लेकर बिना शादी किए ही मां या पिता बन जाते है। अभी हाल ही 21 फरवरी को शिल्पा शेट्टी ने भी सबको चौंका दिया। जब लोगों ने यह खबर सुनी कि वो दूसरे बच्चे की मां बन गई है। सभी लोग यही सोचने में लगे थे कि कल तक तो वो योगा करते हुए सही तरीके से देखा गई थी फिर ये अचानक खबर न सबको चौका दिया।

बैसे यहां हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि सरोगेसी का मतलब है किसी और की कोख से अपने बच्चे को जन्म देना। यदि कोई पति-पत्नी शारीरिक परेशानी के कारण बच्चे को जन्म नहीं दे पा रहे है तो वे इस प्रक्रिया का सहारा लेकर मां बाप बन सकते हैं। जिस तरह से 44 वर्षीय शिल्पा शेट्टी(shilpa shetty) सरोगेसी के सहारे दूसरी बार मां बनी हैं।लेकिन सरोगेसी से पैरेंट्स बनने वाली शिल्पा कोई पहली मां नहीं है। इसके पहले भी शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक कई सेलेब्स सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं।

करण जौहर
शिल्पा शेट्टी के पहले ये स्टार भी ले चुका है सेरोगेसी की मदद। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने साल 2017 में दो बच्चों यश और रूही जौहर को सरोगेसी की मदद से पाया। आज वो एक अच्छे माता-पिता की भूमिका निभा रहे हैं।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी साल 2013 को सरोगेसी की मदद से अवराम के पिता बने थे। अबराम की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

aamir_khan_with_azad.jpg
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्‍शनिस्ट आमिर खान की पत्नी किरण राव को अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते उन्हें सरोगेसी का सहारा लेना पड़ा। और बेटे आजाद राव खान हुए।
sohel_khan.jpeg

सोहेल खान
सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा को भी शारीरिक परेशानियों के चलते दूसरी संतान के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। 2011 में सरोगेसी की मदद से उनके बेटे योहान का जन्म हुआ था।

View this post on Instagram

Can’t tell who is cuter😁💜

A post shared by Ekta Kapoor Fanclub (@ektakapoor_fc) on

एकता कपूर और तुषार कपूर

एकता कपूर के साथ उनके भाई तुषार कपूर ने भी सेरोगेसी की मदद से बेटे को पाया। भाई तुषार ने सेरोगेसी की मदद से 2017 में लक्ष्य का जन्म हुआ था। और साल जनवरी 2019 में एकता कपूर ने बेटे रवि कपूर का स्वागत किया था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो