scriptइन अभिनेत्रियों ने पहली बार सेलिब्रेट किया ‘मदर्स डे’, देखें मांओं के साथ बच्चों की क्यूट तस्वीरें | Patrika News
बॉलीवुड

इन अभिनेत्रियों ने पहली बार सेलिब्रेट किया ‘मदर्स डे’, देखें मांओं के साथ बच्चों की क्यूट तस्वीरें

5 Photos
4 years ago
1/5

विश्वभर में रविवार को 'मदर्स डे' मनाया गया। सभी सेलेब्स ने अपने माता-पिता को विश किया। वहीं कुछ एक्ट्रेस अपना पहला 'मदर्स डे' मनाया। मां बनना ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने पहली बार मदर्स डे मनाया।

2/5

कल्कि कोचलिन
अभिनेत्री कल्कि कोचलिन पिछले दिनों ही मां बनी हैं। कल्कि ने अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग की बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम Sappho रखा है। कल्कि ने भी अपनी बेटी के साथ पहला मदर्स डे सेलिब्रेट किया।

3/5

गैब्रिएला
अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने पिछले साल 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। उनके बेटे का नाम अरिक रामपाल है। अर्जुन और गैब्रिएला अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। रविवार को गैब्रिएला ने अपने बेटे के साथ पहला मदर्स डे मनाया।

4/5

गिन्नी चतरथ
अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने 2018 में 12 दिसंबर को जांलधर में शादी की थी। गिन्नी ने पिछले साल 10 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया। उन्होंने बेटी का नाम अनायरा रखा है। गिन्नी ने भी बेटी अनायरा के साथ अपना पहला मदर्स डे मनाया।

5/5

स्मृति खन्ना
टीवी अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने 15 अप्रेल को बेटी को जन्म दिया है। वो इन दिनों मां बनने की खुशी को एंजॉय कर रही हैं। स्मृति खन्ना ने अपनी बेटी की तस्वीर भी शेयर की थी। स्मृति ने बेटी का नाम अनायका रखा है। मां बनने के बाद स्मृति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपने पति के साथ बच्चे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही थीं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.