विराट-अनुष्का:
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में इटली में गुपचुप शादी कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर इस बात पर मोहर लगाई थी। शादी के बाद दोनों ने दो रिसेप्शन एक दिल्ली और दूसरा मुंबई में दिया। दोनों के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे और दोनों को उनके आने वाले जीवन के लिए आशीर्वाद दिया था।
युवराज-हेजल :
इसी में दूसरा नाम शामिल होता है क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच का। दोनों ने अपने रिश्ते के शुरुआत में अपने प्यार को सबसे छुपाने की बहुत कोशिश की लेकिन इंस्ट्राग्राम के कुछ पोस्ट ने उनके रिश्ते को जगजाहिर कर ही दिया।
सागरिका घाटगे-जहीर खान:
‘चक दे इंडिया’ फेम सागरिका घाटगे ने क्रिकेटर जहीर खान के साथ 23 नवंबर, 2017 को रजिस्टर्ड मैरिज की। वहीं इसी साल की शुरुआत में दोनों ने सगाई की घोषणा की थी। स्टार्स ने अपने रिश्ते को सभी से लंबे समय तक छुपाकर रखा था।
हरभजन सिंह-गीता बसरा:
एंग्री मैन यानी क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा ने साल 2015 में सातफेरे लिए थे। बात दें कि इन दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त के घर में हुई थी। बस यहीं पर गीता को देखते ही हरभजन अपना दिल खे बैठे थे। इसके बाद काफी समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। इनकी शादी में फिल्मी सितारों के साथ कई नेता भी मौजूद रहे।
मोहम्मद अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी:
अपने जमाने की बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने साल 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। बता दें कि अजहर पहले से शादीशुदा थे। इसी के चलते दोनों की शादी में बहुत सी समस्याएं आई थीं।
मंसूर अली खान-पटौदी शर्मिला टैगोर:
90 के दशक के उस जोड़ी को हम कैसे भूल सकते हैं। जिसकी एक मुस्कुराहट और दूसरे के लगाए छक्को पर लड़कियां मर मिटती थी। हम बात कर रहे हैं सैफ अली खान के पिता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की। जहां पटौदी रॉयल्टी थे वहीं शर्मिला टैगोर रबींद्रनाथ टैगोर के परिवार से थीं। उस समय उनकी शादी पर मोहर लगना बहुत ही मुश्किल था। खैर सभी अड़चनों के बावजूद दोनों ने 27 दिसंबर 1969 में शादी की।