आईफा के दौरान एक खास मेहमान ने एंट्री ली, ये मेहमान और कोई नहीं बल्कि एक कुत्ता था। दरअसल, आईफा के दौरान एक कुत्ता आ गया। जिसके बाद सभी स्टार्स का इंटरव्यू ले रही एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने उस कुत्ते का भी इंटरव्यू ले लिया। अदिति भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कुत्ते का इंटरव्यू लेती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री जब बात करती हैं तो कुत्ता उनसे हाथ मिलाता है।
इस वीडियो को अदिति भाटिया ने दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपलोड किया था, लेकिन अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और अब तक इसे 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
वहीं बात करें आईफा में दिए गए अवॉर्ड्स की तो ‘पद्मावत’ के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। आलिया भट्ट को ‘राजी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। राजी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक जासूस का किरदार निभाया था।