scriptदिशा पटानी संग टाइगर श्रॉफ लेट नाइट हुए स्पॉट, फोटो वायरल | Tiger Shroff and Disha Patani enjoy dinner date | Patrika News

दिशा पटानी संग टाइगर श्रॉफ लेट नाइट हुए स्पॉट, फोटो वायरल

Published: Sep 23, 2019 02:08:14 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी दोनों एक साथ घूमते नजर आए
दिशा टाइगर के साथ कार में बैठी नजर आ रही हैं।

 

tiger_with_disha.jpg
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को अक्सर साथ में देखा जाता है। ये दोनों बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। ये दोनों अपने लव अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहे हैं। अब एक बार फिर इनको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसके पीछे की वजह इनकी एक तस्वीर है। जो सोशल मीडिया पर खूूब वायरल हो रही है।
tiger_with_disha_go_for_date.jpg
दरअसल, टाइगर खुद दिशा को लेकर डेट पर गए थे। इन दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। जिसकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में टाइगर और दिशा साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं। टाइगर ब्लैक टी-शर्ट में डेशिंग लग रहे हैं। वहीं दिशा ने मस्टर्ड यलो कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिस पर ब्लैक कलर का डिजाइन नजर आ रहा था। वैसे तस्वीर में केवल दिशा के केवल होंठ ही नजर आ रहे हैं। वे न्यूड लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप में नजर आ रही हैं। दिशा ने अपने बालों को वेवी लुक में खुला छोड़ा है।
tiger_with_disha_go_for_date_in_restro.jpg
वहीं टाइगर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकीअगले महीने ही वॉर फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वे रितिक रोशन के साथ नजर आने वाले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो