scriptटाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का हुआ BREAKUP! कथित रिश्ते में इस वजह से आई दरार… | tiger shroff disha patani breakup 3 years date | Patrika News

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का हुआ BREAKUP! कथित रिश्ते में इस वजह से आई दरार…

locationमुंबईPublished: Oct 04, 2018 05:15:01 am

Submitted by:

Amit Singh

सूत्र के अनुसार, ‘बीते कुछ ही दिनों में दोनों के बीच कई बार लड़ाई हुई है। दोनों ने मिलकर कई बार अपने रिश्ते को एक नई शुरूआत देने की कोशिश की है

tiger shroff

tiger shroff

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को ही परफेक्ट जोड़ी के तौर पर देखा जाता रहा है। लेकिन दोनों ही सेलिब्रेटीज के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने ब्रेक अप कर लिया है।

प्रियंका और निक की जोधपुर यात्रा शादी की लोकेशन के लिए या कुछ और, यहां जानें सच्चाई

इस अभिनेत्री को लगी ऐसी लत, छुटकारा पाने के लिए कर रहीं संघर्ष

tiger shroff

बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार काफी लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद टाइगर और दिशा ने अब ब्रेक-अप करने का फैसला किया है। सूत्र के अनुसार, ‘बीते कुछ ही दिनों में दोनों के बीच कई बार लड़ाई हुई है। दोनों ने मिलकर कई बार अपने रिश्ते को एक नई शुरूआत देने की कोशिश की है लेकिन फेल रहे हैं। इसी वजह से दोनों ने अब अलग होने का फैसला किया है। दोनों के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं, जिन पर ये ध्यान लगाना चाहते हैं।’

केबीसी: सही जवाब देकर भी बिनीता नहीं जीत पाई 7 करोड़ रुपए!..

Video: तनुश्री विवाद पर बोली स्नेहा वाघ-पर्दे के पीछे क्या होता है किसे पता

 

tiger shroff

गौरतलब है कि दोनों कलाकार करीब तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।दोनों को मीडिया ने कई बार साथ में लंच डेट और डिनर डेट पर स्पॉट किया है। हालांकि मीडिया के सामने इन्होंने कभी इस बात को नहीं स्वीकार किया।

tiger shroff
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो