scriptटाइगर श्रॉफ ने पहली बार गाया गाना, पूरा बॉलीवुड हो गया मुरीद, सुनें उनकी आवाज | Tiger shroff first time sings a song, listen his voice | Patrika News

टाइगर श्रॉफ ने पहली बार गाया गाना, पूरा बॉलीवुड हो गया मुरीद, सुनें उनकी आवाज

locationमुंबईPublished: Mar 24, 2020 06:05:41 pm

टाइगर ने दोनों गाने इतनी खूबसूरती से गाए कि पूरा बॉलीवुड उनका मुरीद हो गया। इस पर अर्जुन कपूर, कृति सेनन, डीनो मारियो, अनन्या पांडे, रोहित राय, बख्तयार और अन्य सेलेब्स ने तारीफों के पुल बांध दिए।

टाइगर श्रॉफ ने पहली बार गाया गाना, पूरा बॉलीवुड हो गया मुरीद, सुनें उनकी आवाज

टाइगर श्रॉफ ने पहली बार गाया गाना, पूरा बॉलीवुड हो गया मुरीद, सुनें उनकी आवाज

मुंबई। कोरोना वायरस के चलते देशभर के कई राज्यों में लोक डाउन या फिर कर्फ्यू लगा हुआ है। महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है इस बीच बॉलीवुड के सितारे अपने अपने घरों में कैद हैं। सितारों ने घरों में रहकर टाइम पास करने के लिए अंताक्षरी खेलना शुरू कर दिया है। इस अंताक्षरी में अब टाइगर श्रॉफ भी शामिल हो गए हैं।

टाइगर श्रॉफ को डीनो मोरिया और अनन्या पांडे ने अंताक्षरी के लिए नॉमिनेट किया है। अंताक्षरी चैलेंज को लेकर टाइगर श्रॉफ ने भी गाना गुनगुना। टाइगर ने अनन्या पांडे का चैलेंज लेते हुए अपनी मूवी का गाना गुनगुनाया। इसके बाद दूसरे वीडियो में टाइगर ने डीनो मारियो का चैलेंज पूरा करते हुए एक और गाना गाया। अपना गाना गुनगुनाने के बाद श्रद्धा कपूर, दिशा पाटनी, ऋतिक रोशन, कृति सेनन, अरमान कोहली और अमान मलिक को नॉमिनेट किया है।

टाइगर ने दोनों गाने इतनी खूबसूरती से गाए कि पूरा बॉलीवुड उनका मुरीद हो गया। इस पर अर्जुन कपूर, कृति सेनन, डीनो मारियो, अनन्या पांडे, रोहित राय, बख्तयार और अन्य सेलेब्स ने तारीफों के पुल बांध दिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो