scriptतिरंगा के डायरेक्टर मेहुल फिर से फिल्म डायरेक्शन में करेंगे वापसी | Tiranga director Mehul kumar came in direction again and direct 3 films | Patrika News

तिरंगा के डायरेक्टर मेहुल फिर से फिल्म डायरेक्शन में करेंगे वापसी

Published: Dec 26, 2015 09:36:00 am

क्रांतिवीर और तिरंगा जैसी समाज को संदेश देने वाली सुपरहिट फिल्म बनाने वाले मेहुल कुमार कुछ नई उम्मीदों और नए विषयों के साथ वापसी कर रहे हैं

Mehul kumar

Mehul kumar

मुंबई। क्रांतिवीर और तिरंगा जैसी समाज को संदेश देने वाली सुपरहिट फिल्म बनाने वाले मेहुल कुमार कुछ नई उम्मीदों और नए विषयों के साथ वापसी कर रहे हैं। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार मेहुल कुमार निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने जा रहे हैं।

मेहुल कुमार की नई पारी में भी समाज को संदेश देने वाली फिल्में होंगी लेकिन आज के दर्शक और विषय को ध्यान में भी रखा जाएगा। मेहुल ने तीन फिल्मों की घोषणा की है जिनके नाम शादी के बाद लव मैरिज, बर्न आउट और आलमगीर हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार मेहुल सबसे पहले फिल्म शादी के बाद लव मैरिज बनाएंगे जो नए साल पर शुरू होगी। इस फिल्म में आज के युवाओं के प्रेम, शादी और लिव इन रिलेशनशिप को दर्शाया जायेगा। 

गौरतलब है कि मेहुल ने फिल्म क्रांतिवीर और तिरंगा जैसी फिल्मों में आतंकवाद, धर्म के नाम पर दंगे और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे को उठाया जो उस दौर में बेहद पसंद किया गया था और फिल्में बेहद सफल भी हुई थीं लेकिन बाद में मेहुल ने फिल्म बनाने पर ब्रेक लगा दिया। उन्होंने कहा कि वक्त बदल चुका है। आज के मुद्दों और विषयों को लेकर अब मैं वापसी कर रहा हूं। इस बार भी अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो