script

क्या शैलेश लोढ़ा के बाद मुनमुन दत्ता भी छोड़ेंगी ‘तारक मेहता’? इस बड़े रियलिटी शो से मिल चुका है ऑफर

Published: May 23, 2022 11:15:26 am

Submitted by:

Manisha Verma

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को शैलेश लोढ़ा ने छोड़ दिया है। बता दे कि शैलेश लोढ़ा अब दूसरे शो में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बबीता जी का किरदार करने वालीं मुनमुन दत्ता भी इस शो को अलविदा कहने वाली हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे का सच

tmkoc after shailesh lodha shocking exit munmun dutta leave the show

क्या शैलेश लोढ़ा के बाद मुनमुन दत्ता भी छोड़ेंगी ‘तारक मेहता’? इस बड़े रियलिटी शो से मिल चुका है ऑफर

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के फैंस को पहले ही तंगड़ा झटका लग चुका हैं। जब उन्हें यह पता कि शैलेश लोढ़ा शो छोड़ रहे हैं। ‘तारक मेहता’ का हर किरदार दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है। ऐसे में अगर कोई भी किरदार शो को अलविदा कहता हैं तो फैंस काफा ज्यादा निराश हो जाते हैं। ऐसे में अब खबर यह आ रही हैं कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता भी शो को अलविदा कहने वाली हैं।
बता दे कि शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने का कारण यह था कि शैलेश और प्रोड्यूसर के बीच अनबन थी। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। ‘तारक मेहता’ छोड़ने के बाद शैलेश लोढ़ा शेमारू टीवी पर ‘वाह भाई वाह’ शो करने वाले हैं। इसका टीजर भी सामने आ चुका है। अब ऐसा लग रहा है सीरियल को एक और झटका बहुत जल्द ही लगने वाला है।
हालांकि मुनमुन दत्ता की बात करें तो पहले भी क्यास लगाया जा चुका हैं कि मुनमुन दत्ता शो छोड़ने वाली हैं लेकिन उन्होंने हर बार इससे इनकार किया हैं। अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन दत्ता को ‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन 2 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। शो के लिए कंटेस्टेंट की खोज शुरू हो चुकी है। मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिस्सा लेंगी कि नहीं इसके बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा होता है तो निश्चित रूप से मेकर्स और फैन्स निराश होंगे।
आपको बता दे कि मुनमुन दत्ता वैसे ‘बिग बास 15’ में बतौर चैलेंजर भी नजर आ चुकी हैं। उनके साथ सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल पुरी टिकट टू फिनाले टास्क के लिए पहुंचे थे। बता दे कि मुनमुन दत्ता अगर ‘बिग बॉस ओटीटी’ करती हैं तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए यह सबसे बुड़ी खबर होगी। तब उन्हें इस शो को अलविदा कहना ही होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो