करीना कपूर
करीना कपूर कभी बॉलीवुड पर राज करती थीं। वर्ष 2007 में उनका अफेयर सैफ अली खान से हुआ। उस वक्त सैफ अली डिवोर्सी थी। वे अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से तलाक ले चुके थे। उनके दो बच्चे भी है सारा और इब्राहीम। इसके बाद करीना ने सैफ से शादी की।
करिश्मा कपूर:
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी तलाकशुदा संजय कपूर से की थी। उन्होंने 29 सितंबर 2003 को संजय से रचाई थी करिश्मा के पति संजय कपूर की पहली वाइफ का नाम नंदिता मेहतानी था। लेकिन अब करिश्मा का भी संजय से तलाक हो चुका है।
विद्या बालन:
अभिनेत्री विद्या बालन ने वर्ष 2012 में फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की। विद्या बालन उनकी तीसरी वाइफ हैं। सिद्धार्थ की पहली वाइफ उनकी बचपन की दोस्त थीं लेकिन उनकी शादी सफल नहीं हो सकी। पहली शादी टूटने के बाद सिद्धार्थ ने टीवी प्रोड्यूसर से मैरिज की लेकिन इस बार भी उनकी शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने तीसरी शदी विद्या से की।
शिल्पा शेट्टी:
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी की है। राज कुंद्रा पहले से शादी शुदा थे। उनकी एक बेटी भी है लेकिन बिग ब्रदर शो जीतने के बाद शिल्पा की राज से मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया। राज की पहली वाइफ कविता ने शिल्पा पर उनका घर तोड़ने का आरोप भी लगाया था।