scriptपीठ पीछे इन एक्ट्रेसेस संग इश्क लड़ा रहे थे ये बॅालीवुड स्टार्स, पत्नियों ने इस तरह उतारा प्यार का बुखार | top 5 bollywood actors extra marital affairs | Patrika News

पीठ पीछे इन एक्ट्रेसेस संग इश्क लड़ा रहे थे ये बॅालीवुड स्टार्स, पत्नियों ने इस तरह उतारा प्यार का बुखार

Published: May 16, 2018 03:13:39 pm

Submitted by:

Riya Jain

जानते हैं स्टार्स के एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में…
 

bollywood extra marital affairs

bollywood extra marital affairs

बॅालीवुड इंडस्ट्री में आज ऐसे कई कपल हैं जिनके रिश्ते अटूट दिखाई देते हैं। फिर बात शाहरुख-गौरी की हो या अमिताभ-जया की, सभी रिश्तों में एक अनकही सी अंडरस्टेंडिंग है। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह रिश्ते हमेशा से इतने मजबूत थे। कई बार प्यार और विश्वास होने के बाद भी कोई एक पार्टनर किसी और के लिए अपने दूसरे पार्टनर को धोखा देता है। और ऐसा ही कुछ इन स्टार्स ने भी किया। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उन्हें माफ किया और अपनाया। तो चलिए जानते हैं इन स्टार्स के एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में…

amitabh bachchan, jaya bachchan and rekha

अमिताभ बच्चन और जया/ रेखा

अमिताभ बच्चन और जया की जोड़ी बॉलीवुड की परफैक्ट जोड़ी मानी जाती है। लेकिन एक दौर ऐसा भी आया था जब अमिताभ एक्ट्रेस रेखा के प्यार में पड़ गए थे। इसके बाद में दोनों के अफेयर की खबर सुनकर जया ने बिग बी को छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन जया को खोने के डर से अमित जी ने रेखा से सारे रिश्ते तोड़ लिए।

 

shahrukh khan, gauri khan and priyanka chopra

शाहरूख खान ने गौरी/ प्रियंका चोपड़ा

शाहरूख खान ने गौरी ने लव मैरिज की है। दोनों की प्यार के किस्से पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री में मशहूर हैं। लेकिन इतना प्यार करने के बावजूद एक दौर ऐसा आया था जब इन दोनों का रिश्ता टूटने वाला था। यह उन दिनों की बात है जब शाहरुख खान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म डॅान में काम कर रहे थे। उस दौरान दोनों की नजदीकियां बड़ गई। जब गौरी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने शाहरूख को छोड़ने की धमकी दी। इसी के चलते शाहरूख खाने ने प्रियंका से दूरी बना ली।

 

ajay devgn-kajol and kangana ranaut

अजय देवगन और काजोल/ कंगना रनौत

अजय देवगन और कंगना रनौत के अफेयर के चर्चे भी कुछ साल पहले काफी चर्चा में आए थे। लेकिन जब इस बात का पता काजोल को चला तो उन्होंने तुरंत अजय को कंगना के साथ काम करने से मना कर दिया।

 

govinda, sunita and rani mukherji

गोविंदा और सुनीता/ रानी मुखर्जी

गोविंदा और रानी मुखर्जी ने साथ में बहुत सारी फिल्मों में साथ काम किया है। कहा जाता है कि उन दिनों दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। लेकिन इन दोनों का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चला। गोविंदा कुछ समय बाद ही अपनी गलती का अहसास हो गया और उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता से माफी मांग ली।

 

hrithik roshan, suzzanne khan and kanagana ranaut

ऋतिक रोशन और सुजैन/ कंगना रनौत

ऋतिक रोशन और सुजैन अब अलग हो चुके हैं लेकिन एक दौर ऐसा था जब कोई इन दोनों को देखकर यह नहीं कह सकता था की ये कपल कभी अलग होगा। ऋतिक का अफेयर करीना कपूर , प्रियंका चोपड़ा और बारबरा मोरी से था। मगर कंगना के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक विवादों में रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो