script2018 में इन 5 हस्तियों को GOOGLE पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च, बने ट्रेंडिंग सितारे | top 5 most trending bollywood celebrities on google search | Patrika News

2018 में इन 5 हस्तियों को GOOGLE पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च, बने ट्रेंडिंग सितारे

locationमुंबईPublished: Dec 28, 2018 10:29:32 am

Submitted by:

Riya Jain

इस साल गूगल (google famous bollywood celebrities 2018) पर जिन मशहूर बॅालीवुड हस्तियों (bollywood stars) ने राज किया आज हम आपको इसी की जानकारी देने वाले हैं।

top 5 most trending bollywood celebrities on google search

top 5 most trending bollywood celebrities on google search

साल 2018 काफी यादगार साल रहा। इस साल कई स्टार्स मशहूर हुए तो कई दिग्गज सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कई लोग अपने टैलेंट के बलबूते पर सबसे ट्रेंडिंग सितारे बने तो कई विवादों से घिरकर सुर्खियों में आ गए। इस साल बॅालीवुड में उदासी भी छाई तो कई स्टार्स के घर शादी की शहनाई भी बजी। कहा जा सकता है कि ये साल हर किसी के लिए कभी न मिटने वाली यादें छोड़ गया। पर इस साल गूगल (google famous bollywood celebrities 2018) पर जिन मशहूर बॅालीवुड हस्तियों (bollywood stars) ने राज किया आज हम आपको इसी की जानकारी देने वाले हैं। तो आइए जानते हैं उन स्टार्स के नाम ।

top-5-most-trending-bollywood-celebrities-on-google-search

प्रिया प्रकाश वारियर (priya prakash varrier)

साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा ट्रेंड किया। एक्ट्रेस सुर्खियों में फरवरी के महीने में आईं। वेलेंटाइन्स डे के मौके पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें प्रिया ने 10 सेकंड के वीडियो में कई तरह के चेहरे बनाए और ऐसे अंदाज में आंख मारी जिसे देख लोग उनके दीवाने हो गए। इसके बाद हर कोई प्रिया के बारे में जानने को बेताब रहा और देखते ही देखते वह मशहूर हस्ती बन गई।

 

top-5-most-trending-bollywood-celebrities-on-google-search

प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra)

बॅालीवुड और हॅालीवुड को अपने रंग में रंगने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वली सेलेब्रिटी हैं। एक्ट्रेस ने इस साल अपने शो क्वांटिको से लोगों का मनोरंजन किया। इसके बाद वह अपने कथित बॅायफ्रेंड निक जोनास को लेकर सुर्खियों में आईं। पर प्रियंका ने अपने फैंस को तब चौंकाया जब अचानक 18 अगस्त को उन्होंने मुंबई में निक के साथ रोका कर लिया। दोनों को लेकर तभी से फैंस के बीच एक्साइटमेंट बड़ गया। इसके बाद तो हम सब जानते हैं कि इस साल 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका और निक की फैरीटेल वेडिंग (priyanka and nick wedding) हुई। ये शादी क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुई।

top-5-most-trending-bollywood-celebrities-on-google-search

सारा अली खान (sara ali khan)

इंटरनेट पर इस साल सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का जादू चला। एक्ट्रेस सुर्खियों में तब आईं जब उनके बॅालीवुड डेब्यू की खबर सुनने में आई। सारा ने फिल्म केदारनाथ (kedarnath) से सिनेमाजगत में कदम रखा। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही सारा ने अपनी अच्छी खासी फैन फॅालोइंग बना ली। इंस्टाग्राम पर उनके जिम लुक से लेकर पार्टी लुक तक सभी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुईं। इसके बाद साल के बीच में सारा को लेकर खबर आई की वे रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में भी नजर आने वाली हैं। तब तो लोगों के बीच उनका क्रेज और बड़ गया। एक्ट्रेस ने फिल्म प्रमोशन के दौरान जिस तरह फैंस को लुभाया वह काबीले तारीफ था। कैदारनाथ और सिंबा फिल्म में उनकी एक्टिंग के लोग कायल हो गए। कहा जा सकता है कि सारा इस साल स्टार किड्स में सबसे ज्यादा पॅापुलर रहीं।

top-5-most-trending-bollywood-celebrities-on-google-search

सलमान खान (salman khan)

बॅालीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान हमेशा की तरह इस साल भी लोगों के दिलों पर छाए रहे। हालांकि इस साल की शुरुआत भाईजान के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही। 5 अप्रेल को उन्हें काला हिरण शिकार मामले (salman khan black buck case) में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया। कोर्ट में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसके बाद उन्हें 2 दिन जेल की सलाखों के पीछे रखा गया। हालांकि 7 अप्रेल को उन्हें रिहाई मिल गई। इसके बाद सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ रिलीज हुई, पर फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

 

top-5-most-trending-bollywood-celebrities-on-google-search

बोनी कपूर (boney kapoor)

इस साल की शुरुआत बहुत ही दुखद समाचार के साथ शुरू हुई। 24 फरवरी को देश की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी का निधन हो गया। इस खबर से मानों पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। एक्ट्रेस को आखिरी विदा देने पूरा देश मुंबई पहुंच गया। बता दें श्रीदेवी की मृत्यू दुबई के होटल में एक बाथटब में डूबने के कारण हुई। उनकी मौत की खबर से कूपर खानदान मानों गम में चला गया। एक्ट्रेस की मौत का सबसे गहरा असर उनके पति फिल्ममेकर बोनी कपूर पर पड़ा। श्रीदेवी के निधन के बाद से लगातार बोनी कपूर को लेकर खबरें सामने आईं। बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की इस दुख की घड़ी में उनका साथ एक्टर और उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर ने दिया। इस तरह इस साल जहां एक ओर श्रीदेवी ने दुनिया छोड़ी वहीं अर्जुन, जाह्नवी और खुशी ने एक होकर अपने पिता को संभाला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो