scriptअजय देवगन की नई कॉमेडी मूवी की शू टिंग शुरू, माधुरी लगाएंगी ग्लैमर का तड़का | Total Dhamaal shooting begins starring Madhuri Ritesh Anil Kapoor | Patrika News

अजय देवगन की नई कॉमेडी मूवी की शू टिंग शुरू, माधुरी लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

Published: Jan 09, 2018 05:39:07 pm

फॉक्स स्टार के साथ टोटल धमाल के सह—निर्माताओं में अजय देवगन, अशोक ठकेरिया, मार्कंड अधिकारी और आनंद पंडित हैं।

Total Dhamaal shooting

Total Dhamaal shooting

मुंबई। गोलमाल अगेन की जोरदार सफलता के बाद अजय देवगन फिर खबरों में हैं। इस बार वह एक कलाकार के रूप में नहीं बल्कि निर्माता के रूप में सुर्खियों में हैं। अजय देवगन और फॉक्स स्टार स्टूडियो मिलकर नई मूवी टोटल धमाल लेकर आए हैं। इस मूवी की शूटिंग मंगलवार से शुरू हो गई।

फॉक्स स्टार हिन्दी के आधिकारिक पेज से इसकी घोषणा की गई। टोटल धमाल की स्टार कॉस्ट भी फाइनल हो चुकी है। टोटल धमाल की स्टार कॉस्ट में माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी , अनिल कपूर , जावेद जाफरी, बोमन ईरानी और रितेश देशमुख शामिल हैं। इस मूवी का निर्देशन मशहूर निर्देशक इन्द्र कुमार करेंगे। यह कॉमेडी मूवी 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

ये लो पद्मावती के अलाउद्दिन अब बनने चले RAPPER!! आलिया के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर…

फॉक्स स्टार हिन्दी के अनुसार, “पेश है… और अधिक हंसी और ज्यादा पागलपन। आपको गुदगुदाने वाली कॉमेडी की अगली डोज देने के लिए ‘टोटल धमाल’ अजय देवगन फिल्म्स के साथ हमारी अगली परियोजना है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सात दिसंबर (2018) को रिलीज होगी!”

यह भी पढ़ें

गायक ए आर रहमान बने सिक्किम के BRAND AMBASSADOR, इस अंदाज में किया शुक्रिया…

फॉक्स स्टार के साथ टोटल धमाल के सह—निर्माताओं में अजय देवगन, अशोक ठकेरिया, मार्कंड अधिकारी और आनंद पंडित हैं। अजय देवगन और फॉक्स स्टार ने 6 साल पहले बोल बच्चन मूवी पेश की थी।

क्या ऐश्वर्या करने जा रही थी वहीं गलती जिस वजह से सालों पहले टूटी अभिषेक संग करिश्मा की सगाई…

मंगलवार को फिल्म की शूटिंग का मुहूर्त अभिनेता आमिर खान के द्वारा किया गया। इस दौरान माधुरी दीक्षित ने कैमरा संभाला तो अनिल कपूर ने मुहूर्त शॉट का निर्देशन किया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहीं। खासकर माधुरी दीक्षित का नाम कॉमेडी मूवी से जुड़ने के बाद, उनके फैंस में खासा उत्साह है।

https://twitter.com/hashtag/TotalDhamaal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/TotalDhamaal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ajaydevgn/status/950252801883435008?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो