बॉलीवुड

मेरे साथ भी हो चुकी है मुंबई में गंदी हरकत: टि्वंकल खन्ना

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने कहा, मेरे साथ भी हो चुकी है मुंबई में गंदी हरकत

Aug 19, 2015 / 06:58 pm

सुभेश शर्मा

twinkle khanna

मुंबई। हाल ही में मुंबई के कोलाबा इलाके में एक युवक ने एक अमरीकी महिला के सामने गंदी हरकत की थी। वहीं इस घटना की बॉलीवुड एक्ट्रेस टि्वंकल खन्ना ने निंदा की है। टि्वंकल ने मंगलवार को कहा कि, जब वे 12 वर्ष की थी उस दौरान उनके साथ भी इस तरह की घटना हुई थी। ट्विंकल ने बताया कि वे एक ट्रिप पर हैंगिंग गार्डन गई थी, तब उनके साथ ऐसी ही घटना हुई थी। एक इवेंट पर इस घटना पर बात करते हुए उन्होंने इस तरह के लोगों को मानसिक रूप से पीडि़त बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि, वे इस तरह की घटनाओं से दुखी है।

इससे पहले मुंबई में अमरीकी महिला के सामने गंदी हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दक्षिणी मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया के पास की लेन की है। आरोपी की गंदी हरकत से परेशान अमरीकी महिला मारयाना अब्दो को गुस्सा आ गया। वह उस व्यक्ति से से भिड़ गई। डर के मारे वह मौके से भाग गया। मारयाना ने आरोपी को शर्मसार करने के लिए उसका फोटो ट्वीट कर दिया। मारयाना ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा रीट्वीट करने की अपील की। मारयाना के पेज पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। मारायाना की अपील पर 2300 रीट्वीट हुए।

इनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किया गया रीट्वीट भी शामिल था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पुलिस को आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया। मारयाना ने रविवार को पहला ट्वीट किया, इसमें आरोपी की तस्वीर शेयर की गई। इसके बाद मारयाना ने दूसरा ट्वीट कर स्पष्ट किया कि तस्वीर में दिखाई दे रहे दो अन्य व्यक्तियों ने मेरी मदद की थी। इनमें एक वेंडर शामिल था।

मारायाना खुद को लेखिका बताती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मुंबई पुलिस मारयाना के दफ्तर भी पहुंची थी, लेकिन उन्हें ऑफिस में एंट्री नहीं दी गई। बाद में पुलिस वालों ने किसी तरह मारयाना से बात की। पुलिस वालों ने मारयाना से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने को कहा था।

Home / Entertainment / Bollywood / मेरे साथ भी हो चुकी है मुंबई में गंदी हरकत: टि्वंकल खन्ना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.