scriptVideo: पति अक्षय को रेखा के साथ देख ट्विंकल ने दिया ऐसा रिएक्शन, क भी उड़ी थी अफेयर की खबरें | Twinkle Khanna reaction over Rekha and Akshay meeting | Patrika News

Video: पति अक्षय को रेखा के साथ देख ट्विंकल ने दिया ऐसा रिएक्शन, क भी उड़ी थी अफेयर की खबरें

locationमुंबईPublished: Mar 12, 2019 07:31:21 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

रेखा और अक्षय कुमार ने फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में साथ काम किया था। फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं।

Akshay rekha and Twinkle

Akshay rekha and Twinkle

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का वेडिंग रिसेप्शन रविवार को रखा गया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे। इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। समारोह में अभिनेत्री रेखा भी पहुंची। अभिनेता अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ शामिल हुए। इनकी एंट्री वेन्यू पर एक साथ हुई। अक्षय ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे। वहीं ट्विंकल सिल्वर अनारकली सूट में खूबसूरत दिखीं।

 

Video: पति अक्षय को रेखा के साथ देख ट्विंकल ने दिया ऐसा रिएक्शन, क​भी उड़ी थी अफेयर की खबरें
अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल और रेखा के साथ नजर आए। इस दौरान तीनों ने साथ में फोटो खिंचाई। फोटो सेशन के बाद रेखा अक्षय कुमार से बात करने लगीं। यह देख ट्विंकल खन्ना वहां एक पल के लिए भी नहीं रुकीं और फौरन निकल गईं। बाद में रेखा और अक्षय भी ट्विंकल के पीछे-पीछे चल दिए।

 

बता दें कि रेखा और अक्षय कुमार ने फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में साथ काम किया था। रेखा ने फिल्म में नेगेटिव रोल निभाया था। फिल्म में दोनों के कुछ बोल्ड सीन भी थे। इस फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो