scriptइमरान हाशमी के साथ बोल्ड फिल्में कर चुकी ये हसीन अदाकारा बनीं मां, दिया बेटे को जन्म | udita goswami wife of mohit suri give birth to baby boy | Patrika News

इमरान हाशमी के साथ बोल्ड फिल्में कर चुकी ये हसीन अदाकारा बनीं मां, दिया बेटे को जन्म

locationमुंबईPublished: Nov 22, 2018 09:05:13 am

Submitted by:

Riya Jain

उदिता गोस्वामी एक बार फिर मां बन गई हैं। बता दें एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है।

udita goswami wife of mohit suri give birth to baby boy

udita goswami wife of mohit suri give birth to baby boy

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा उदिता गोस्वामी एक बार फिर मां बन गई हैं। बता दें एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है।ये जानकारी फिल्ममेकर मिलाप जावेरी ने ट्विटर पर शेयर की। उदिता बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी के साथ ‘अक्सर’ और ‘जहर’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वे ‘मर्डर 2’, ‘आशिकी 2’ जैसी फिल्मों के डॉयरेक्टर मोहित सूरी की पत्नी हैं।

https://twitter.com/mohit11481?ref_src=twsrc%5Etfw
udita-goswami-wife-of-mohit-suri-give-birth-to-baby-boy
क्या आप जानते हैं 34 साल की उदिता ने 9 साल तक मोहित को डेट किया। इसके बाद दोनों ने 2013 में शादी की थी। उदिता गोस्वामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
udita-goswami-wife-of-mohit-suri-give-birth-to-baby-boy
उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में उदिता बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। उदिता दूसरी बार मां बनी हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम देवी है।
udita-goswami-wife-of-mohit-suri-give-birth-to-baby-boy

गौरतलब है कि उदिता ने अपने कॅरियर की शुरुआत जॅान अब्राहम के साथ फिल्म ‘पाप’ से की थी। इस फिल्म के कई गाने हिट हुए थे। पर उदिता बॅालीवुड में नहीं टिक पाईं। और उन्होंने कुछ सालों बाद ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो