scriptइस अभिनेत्री ने निभाया देवी का रोल, तो लोग करने लगे थे पूजा, ग्लैमरस रोल में भी आ चुकी हैं नजर | Unknown facts about actress Nirupa Roy Filmography | Patrika News

इस अभिनेत्री ने निभाया देवी का रोल, तो लोग करने लगे थे पूजा, ग्लैमरस रोल में भी आ चुकी हैं नजर

locationमुंबईPublished: Jan 04, 2019 04:16:40 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

निरूपा रॉय का असली नाम कोकिला किशोरचंद्र बुलसारा है। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद निरूपा रॉय ने अपना नाम बदल लिया था।

Nirupa Roy

Nirupa Roy

बॉलीवुड में मां की उपाधि पाने वाली एक मात्र अभिनेत्री अगर कोई है तो वह हैं एक्ट्रेस निरूपा रॉय। उन्हें ये उपाधि मिलने की सबसे बड़ी वजह रही है उनका ज्यादातर फिल्मों में मां का किरदार निभाना। यही नहीं उनके रोल के चलते लोग उन्हें मां की तरह पूजने लगे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं की मां की तरह पूजी जाने वाली एक्ट्रेस Nirupa Roy कभी ग्लैमरस लुक में भी नजर आ चुकी हैं। अगर नहीं तो आज हम उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी कई अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

actress Nirupa Roy

ग्लैमरस लुक में नजर आ चुकी हैं निरूपा रॉय:
एक्ट्रेस निरूपा का जन्म 4 जनवरी,1931 को हुआ था। फिल्मों में अपने गमगीन रोल से दर्शकों को रुलाने वाली निरूपा रॉय कभी बेहद ही स्टाइलिश लुक में नजर आती थीं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं उनके हेयरस्टाइल से लेकर पूरा लुक काफी इंप्रेसिव और अलग नजर आ रहा है। ये बात कम लोग ही जानते होंगे की निरूपा रॉय का असली नाम कोकिला किशोरचंद्र बुलसारा है। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद निरूपा रॉय ने अपना नाम बदल लिया था।

Nirupa Roy

देवी के किरदार के चलते लोग छूने लगे थे पैर:
मां के रोल में निरूपा रॉय को तो हर किसी ने देखा है लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उन्होंने 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया था। देवी के रूप में इतनी फिल्में करने के कारण लोग उनके घर जाकर पैर तक छूने लगे थे और भजन गाते थे। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो