बॉलीवुड

उर्वशी रौतेला ने किया ट्वीट, कहा- हूर परी को भूतनी कहते हो शर्म नहीं आती, फैंस का आया ऐसा रिएक्शन

उर्वशी रौतेला ने पागलपंती के पोस्टर पर किया ट्वीट
फैंस ने कहा- इतना खूबसूरत हर रोज दिखे
उर्वशी का ट्वीट हुआ वायरल

Oct 19, 2019 / 07:07 pm

Sunita Adhikari

नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की खूबसूरती से तो हर कोई वाकिफ है। वो अक्सर अपने हॉट लुक की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार वो अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चाओं में हैं। दरअसल उर्वशी ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर लिखा- हूर परी जैसी लड़की को भूतनी कहतो हो.. शर्म नहीं आती भूतनी के.. उर्वशी के इस ट्वीट के बाद फैंस ने कमेंट्स की भी झड़ी लग गई।
https://twitter.com/hashtag/Pagalpanti?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल जल्द ही उर्वशी की फिल्म पागलपंती रिलीज होने वाली है। फिल्म पागलपंती मल्टीस्टारर मूवी है। इसमें जॉन अब्राहम के अलावा और भी कई बड़े कलाकार दिखाई देंगे। हाल ही पागलपंती फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं। जिसमें से एक उर्वशी का भी है। इसी पोस्टर को पोस्ट करते हुए उर्वशी ने भूतनी वाला कमेंट किया जिसके बाद फैंस ने भी मजेदार कमेंट करना शुरु कर दिया।
एक फैन ने लिखा- इतनी खूबसूरत भूत.. वाओ। तो एक ने लिखा- काश ऐसे भूत रोज दिखे। जाहिर है उर्वशी का लुक और ट्वीट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है इसीलिए उनके पोस्ट करते ही वायरल हो गया। बता दें की फिल्म पागलपंती के कई पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं। इन पोस्टर्स में सबका नाम और लुक रिवील किया गया है। फिल्म में सितारों का नाम क्या होगा ये भी लिखा गया है। उर्वशी का नाम फिल्म में काव्या होगा जिसे उन्होंने ट्विटर पर भी ऐड कर दिया है। फिल्म पागलपंती २२ नवंबर को रिलीज होगी।
https://twitter.com/hashtag/TeamPagalpanti?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कुछ ही दिन पहले उर्वशी रौतेला का सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ बिजली के तार गाना भी रिलीज हुआ था। ये गाना फैंस को काफी पसंद आया। यूट्यूब पर आते ही ये गाना छा गया। फिल्म ‘पागलपंती’ में जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा, अरशद वारसी, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला और पुलकित सम्राट नजर आएंगे। इस फिल्म को अनीज बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / उर्वशी रौतेला ने किया ट्वीट, कहा- हूर परी को भूतनी कहते हो शर्म नहीं आती, फैंस का आया ऐसा रिएक्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.