बॉलीवुड

पत्नी नताशा दलाल को कुछ इस तरह संभालते नजर आए Varun Dhawan, देखें वीडियो और फोटो

शादी के बाद पहली बार नजर आए वरुण धवन और नताशा दलाल
अलीबाग से मुंबई के लिए हुए रवाना
नताशा का हाथ थामे पति वरुण ने कुछ इस अंदाज में दिया पोज

Jan 26, 2021 / 05:26 pm

Neha Gupta

Varun Dhawan and Natasha Dalal

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने 24 जनवरी को सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। अब शादी के बाद पहली बार वरुण अपनी पत्नी नताशा के साथ दिखाई दिए। दरअसल, वरुण अलीबाग से रवाना हो गए हैं और मुंबई पहुंच चुके हैं। दोनों की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। वरुण बोट में बैठने के लिए नताशा का हाथ थाम कर जाते हुए दिखाई दिए।

वरुण और नताशा की फोटो को विरल भयानी ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वरुण ने इस दौरान रेड कलर का कुर्ता पैजामा पहना हुआ था। वहीं नताशा ने व्हाइट कलर का शूट पहना हुआ था।

https://twitter.com/hashtag/VarunWedsNatasha?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दोनों का एक वीडियो इंटरटेनमेंट की खबरें देने वाले फीफाफुज ने भी शेयर किया है। वीडियो में वरुण नताशा का हाथ एक सेकेंड के लिए भी छोड़ते नहीं हैं। यहां तक कि नताशा उन्हें एक बार रोकती भी हैं लेकिन वो फिर से अपनी पत्नी का हाथ थाम लेते हैं।

https://twitter.com/hashtag/Varundhawan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

शादी के बाद वरुण और नताशा अब मुंबई पहुंच चुके हैं। अलीबाग से निकलकर दोनों ने पहली बार मीडिया के सामने पोज दिया। नताशा और वरुण की क्यूट जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। बॉलीवुड के एडोरेबेल कपल के तौर पर अब वरुण और नताशा को भी जाना जाएगा।

Home / Entertainment / Bollywood / पत्नी नताशा दलाल को कुछ इस तरह संभालते नजर आए Varun Dhawan, देखें वीडियो और फोटो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.