scriptवरुण धवन की गर्लफ्रेंड ने जन्मदिन पर दिया ये खास तोहफा, जानकर जलन होगी उनकी फीमेल फैंस को | Varun Dhawan girlfriend Natasha Dalal post romantic massage | Patrika News
बॉलीवुड

वरुण धवन की गर्लफ्रेंड ने जन्मदिन पर दिया ये खास तोहफा, जानकर जलन होगी उनकी फीमेल फैंस को

Varun Dhawan, Natasha Dalal के साथ लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं।

Apr 25, 2019 / 02:27 pm

Preeti Khushwaha

Varun Dhawan Natasha Dalal

Varun Dhawan Natasha Dalal

बॉलीवुड अभिनेता Varun Dhawan ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। उनके जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड Natasha Dalal ने एक रोमांटिक मैसेज भेजकर शुभकामनाएं दी। उनको ये मैसेज बेहद ही खास है। नताशा ने मैसेज में लिखा कि वह वरुण के साथ और भी कई यादगार पल बिताने को बेकरार हैं।

Varun Dhawan Natasha Dalal

बुधवार को वरुण के जन्मदिन पर उनके दोस्तों और सहकर्मियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये मैसेज शेयर किए, जिनमें नताशा का प्यार भरा नोट भी शामिल था। नताशा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘एक शानदार व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत बधाई, जो हर दिन को खास बनाते हैं। वरुण जिंदगी से प्यार करते रहना और सपने देखना न छोड़ना। एक साथ और यादें साझा करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। तुम्हें ढेर सारा प्यार!’

Varun Dhawan Natasha Dalal

आपको बता दें कि वरुण, नताशा के साथ लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन उन्होंने अपने निजी जीवन को सबसे छुपा कर रखा था। अभी हाल ही में उन्होंने अपने और नताशा के रिश्ते के बारे में खुलकर बात करनी शुरू की है।

Home / Entertainment / Bollywood / वरुण धवन की गर्लफ्रेंड ने जन्मदिन पर दिया ये खास तोहफा, जानकर जलन होगी उनकी फीमेल फैंस को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो