scriptवरुण धवन की नताशा के साथ रोके सेरेमनी पर एक्टर ने बताई सच्चाई, कहा- ‘यह जानकारी जरूरी थी’ | varun dhawan tweet about his roka ceremony fake news with natasha | Patrika News

वरुण धवन की नताशा के साथ रोके सेरेमनी पर एक्टर ने बताई सच्चाई, कहा- ‘यह जानकारी जरूरी थी’

locationनई दिल्लीPublished: Feb 13, 2020 01:31:29 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) को लेकर काफी टाइम से ये खबरें सामने आ रही हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

varun_dhawan_tweet_.jpeg
नई दिल्ली: वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) को लेकर काफी टाइम से ये खबरें सामने आ रही हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसे लेकर कहा जा रहा था कि दोनों की रोका सेरेमनी के फंक्शन की तस्वीरें हैं। क्योंकि वरुण (Varun Dhawan) के साथ उनका पूरा परिवार नताशा के घर पहुंचा था। लेकिन अब खुद वरुण धवन ने इसकी पूरी सच्चाई लोगों को बताई है।
https://twitter.com/Varun_dvn/status/1227672325912289280?ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल, वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में वरुण ने उनकी शादी की खबर का लिंक शेयर करते हुए कहा- “अरे दोस्तों इससे पहले कि आप कल्पना को जंगली तरीके से बढ़ा दें उसके पहले आपको बता दें कि यह एक जन्मदिन की पार्टी थी, किसी भी झूठी खबर को चलाने के पहले यह जानकारी जरूरी थी।” ऐसे में वरुण धवन ने लोगों द्वारा उनकी शादी की बातों पर ब्रेक लगा दिया है।
आपको बता दें कि इससे पहले वरुण और नताशा (Natasha Dalal) के किसी करीबी ने भी बताया था कि मई में दोनों की शादी होगी। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। बात करें वरुण धवन की फिल्मों की तो जल्द ही वह फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सारा अली खान हैं और इस फिल्म को वरुण के पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो