scriptआंख मारने वाले वीडियो के बाद अब प्रिया प्रकाश का विक्की कौशल के साथ यह वीडियो हुआ वायरल | vicky kaushal video goes viral with priya prakash varrior | Patrika News
बॉलीवुड

आंख मारने वाले वीडियो के बाद अब प्रिया प्रकाश का विक्की कौशल के साथ यह वीडियो हुआ वायरल

इन दिनों प्रिया प्रकाश मुंबई आई हुई हैं। मुंबई से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Jan 13, 2019 / 04:08 pm

Mahendra Yadav

priya prakash and vicky kaushal

priya prakash and vicky kaushal

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर एक छोटे से वीडियो के जरिए रातों-रात इंटरनेट सेंशेसन बन गई थीं। उनके आंख मारने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। यह वीडियो जंगल में आग की तरह वायरल हो गया था। इन दिनों प्रिया प्रकाश मुंबई आई हुई हैं। मुंबई से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

‘उरी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची:
बता दें कि प्रिया प्रकाश बॉलीवुड फिल्म ‘उरी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। यहां पर प्रिया बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स से मिली। इस दौरान प्रिया ‘सिंबा’ के एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेता विक्की कौशल से भी मिली और उनके साथ सेल्फी भी ली। प्रिया ने इन तस्वीरों को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है।

प्रिया की स्टाइल में विक्की का वीडियो:
अब प्रिया का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अभिनेता विक्की कौशल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में विक्की कौशल, प्रिया की स्टाइल में किस कर उसे गन की तरह उड़ाते नजर आ रहे हैं और प्रिया उन्हें देखकर घायल हो जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आंख मारने वाले वीडियो के बाद अब प्रिया प्रकाश का विक्की कौशल के साथ यह वीडियो हुआ वायरल

वीडियो से रातों-रात मशहूर हो गई थीं प्रिया:
बता दें कि साल 2018 में प्रिया का आंख मारने वाला वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था। इसी वीडियो के जरिए वह रातों-रात मशहूर हो गई थीं। हालांकि उनके इस वीडियो का काफी मजाक भी उड़ा था। दरअसल यह वीडियो प्रिया की फिल्म ‘Oru Adaar Love’ का था।

Home / Entertainment / Bollywood / आंख मारने वाले वीडियो के बाद अब प्रिया प्रकाश का विक्की कौशल के साथ यह वीडियो हुआ वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो