scriptनोरा फतेही के हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल, इस पाकिस्तानी लड़के को देख रह जाएंगे हैरान | video of nora fatehi lookalike goes viral | Patrika News

नोरा फतेही के हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल, इस पाकिस्तानी लड़के को देख रह जाएंगे हैरान

locationनई दिल्लीPublished: Apr 11, 2022 04:40:12 pm

Submitted by:

Sneha Patsariya

नोरा फतेही की हमशक्ल पाकिस्तान में मिली है और उनका ये वीडियो हैरान कर देने वाला है। वह एक लड़का है और बिल्कुल नोरा फतेही जैसा दिखता है।

nora_fatehi.jpg
नोरा फतेही अपने डांस की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। फिल्मों में उनके डांस नंबर्स को खूब पसंद किया जाता है और फैंस भी उन पर प्यार बरसाते हैं। बिग बॉस से शुरू हुआ नोरा फतेही का कामयाबी का सफर अब कई मुकाम हासिल कर चुका है। लेकिन इन दिनों नोरा फतेही की हमशक्ल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। नोरा फतेही की हमशक्ल पाकिस्तान में मिली है और उनका ये वीडियो हैरान कर देने वाला है।
वह एक लड़का है और बिल्कुल नोरा फतेही जैसा दिखता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इस लड़के को देखा जा सकता है जो पहली झलक में बिल्कुल नोरा फतेही जैसा दिखता है। ऐसे में ये फनी वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है।
नोरा फतेही ने हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ से की थी। उन्होंने टेम्पर, बाहुबली और किक 2 जैसी फिल्मों में स्पेशल सॉन्ग नंबर भी किए। नोरा फतेही 2015 में रियलिटी शो बिग बॉस 9 में एक प्रतियोगी थीं। 2016 में, वह रियलिटी टेलीविजन डांस शो झलक दिखला जा में भी दिखाई दीं। नोरा बॉलीवुड फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में नजर आई थीं और इसमें दिलबर गाने पर उनके डांस को खूब पसंद किया गया था. नोरा फतेही इन दिनों टीवी से लेकर सोशल मीडिया और फिल्मों से लेकर हर जगह काफी एक्टिव हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो