scriptहनीमून मना लौटे विरूष्का: परिवार संग जुटे कल के रिशेप्सन की तैयारियों में | Patrika News
बॉलीवुड

हनीमून मना लौटे विरूष्का: परिवार संग जुटे कल के रिशेप्सन की तैयारियों में

4 Photos
6 years ago
1/4

लंबे हनीमून के बाद आखिर भारत लौट ही आए विरूष्का। जी हां लगातार खवरों की सुर्खियों में बिने रहने वाले इंडियन क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली और उनकी लाइफ पार्टनर एकट्रेस अनुष्का शर्मा अपने घर दिल्ली पहुंच गए हैं। अनुष्का के प्यार में बोल्ड हुए कप्तान कोहली दिल्ली परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं कल की पार्टी की तैयारियों में पूरा परिवार जोरशोर से लगा हुआ है।

2/4

जैसा आप जानते ही है कि मिसिज कोहली सोशल मीडिया पर कितना एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फोटो शेयर करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती। फिर अब तो मौका जश्न का है यानी उनकी शादी का। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि ये कपल अपनी फैमिली के साथ कितना इंज्वाय कर रहे हैं। जहां अनुष्का पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं कोहली सफेद रंग के कुर्ते पायजामा में जम रहे हैं। साथ ही उनकी बहन भावना की खुशी देखते ही बन रही हैं।

3/4

मंगलवार को दिल्ली लौटने वाले इस जोड़े ने इसी महीने 11 दिसंबर के इटली के मिलान रिजॉर्ट में शादी की थी। शादी से पहले दोनों की रिंग सेरेमनी भी मिलान में ही हुई थी। शादी की सभी रस्में विदेश में पूरी करने के बाद 'विरुष्का' अपने देश में भी दो ग्रैंड रिसेप्शन पार्टियां देने वाले हैं। इस शाही शादी की एक पार्टी 21 दिसंबर को दिल्ली में होगी। दूसरी ग्रैंड पार्टी 26 दिसंबर को मुंबई में होगी।

4/4

शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस और मीडिया से जुड़े रहे। अपनी सारी तस्वीरे वो इसी पर पोस्ट करते रहें। इस कपल की हनीमून के दौरान ली गई एक सेल्फी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। बर्फीली वादियों में ली गई इस तस्वीर को लाखों फैंस ने शेयर किया था।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.